शालिनी गौतम पुनः महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष नियुक्त

कोटा।  राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा जारी की गई नवनियुक्त कार्यकारिणी सूची में श्रीमती शालिनी गौतम को पुनः महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्रीमती गौतम ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लांबा,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव राखी गौतम एवं राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर शालिनी गौतम ने कहा कि मैं सभी शीर्ष नेताओं की आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर दोबारा विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी। यह न केवल मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि संगठन के प्रति मेरी जवाबदेही को भी और बढ़ाता है।
संगठन ने मुझे आज तक जो भी दायित्व सौंपा, उसे मैंने पूरी निष्ठा, समर्पण और लगन से निभाया है। मैं यह विश्वास दिलाती हूं कि आने वाले समय में भी मुझे जो भी कार्य सौंपा जाएगा, उसे मैं पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगी।
इससे पूर्व उन्हें 20 अक्टूबर 2023 को पहली बार इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक दृढ़ता और निरंतर सक्रियता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर उन्हें यह दायित्व सौंपा है।
इस शुभ अवसर पर सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजन उनके स्वनिवास पहुंचे और ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। सभी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके आगामी कार्यकाल की सफलताओं की कामना की। शालिनी गौतम वर्तमान में नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 65 की पार्षद भी हैं। वे लंबे समय से समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, एवं संगठन निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments