देवेंद्र कुमार शर्मा
कोटा। कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर टिकट विंडो के सामने हाल में विभाजन दिवस फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में विभाजन की विभीषिका और उस में मरने वाले और विस्थापित हुए लोगों की व्यथा परिलक्षित होती है। कोटा मण्डल के चयनित किये गए छह प्रमुख स्टेशनों सवाई माधोपुर,भरतपुर, हिं

Devendra Kumar Sharma

डौन सिटी, बून्दी, बारां एवं झालावाड़ सिटी पर भी विभाजन विभीषिका स्मृति से सम्बंधित डिजिटल-चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से विभाजन के समय लोगों के पलायन को दर्शाया गया है। प्रदर्शित चित्रों के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों को स्मरण कराने हेतु यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारत का विभाजन किसी भी विभीषिका से कम नहीं है, इसमे यथासंभव प्रकरणों का प्रदर्शन किया गया है। इस प्रदर्शनी के कुछ चित्रों को यहां देखा जा सकता है। वैसे जिस तरह इसमें चित्रों के माध्यम से विभाजन की विभीषिका को दर्शाया गया है उसे सभी बडे और बच्चों को इसे देखना चाहिए।

 

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Neelam
Neelam
2 years ago

सामयिक प्रदर्शनी सभी का ज्ञान वर्धन करती हैं।ये बच्चों तक रोचक ढंग से जानकारी पहुँचाने का अच्छा माध्यम होती हैं।