कजली तीज आज

whatsapp image 2024 08 21 at 3.34.35 pm

-राजेन्द्र गुप्ता-

rajendra gupta
राजेन्द्र गुप्ता

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष के तीसरे दिन मनाई जाती है कजली तीज
=========================================
कजरी तीज महिलाओं के लिए हरियाली तीज की तरह ही उतनी ही महत्व रखती है। यह त्यौहार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान में भव्य रूप से मनाया जाता है।कजली तीज को कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार का महत्व महिलाओं के लिए सबसे अधिक होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। कजली तीज को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है लेकिन पूरे भारत में इसकी मान्यता एक जैसी है। यह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में मनाया जाता है। इन राज्यों में इसे बुरी तीज और सतूड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है।
दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई कन्या या विवाहित महिला इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूरी भक्ति और आराधना के साथ पूजा करती है, तब उन्हें एक सही जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। यह भी माना जाता है कि इस दिन बहुत समय बाद ही देवी पार्वती भगवान शिव के साथ होती हैं। कई जगहों पर कजली तीज के अवसर पर मुख्य रूप से गौरी की पूजा की जाती है। यदि किसी की कुंडली में कोई भी बाधा हो, और वह इस पूजा को पूर्ण रीति रिवाज के साथ करे, तो उसकी सभी बाधाएं दूर हो जाती है। हालांकि, इस पूजा का फल तभी प्राप्त होगा यदि आप अविवाहित और स्वयं इस पूजा को करें। ऐसी मान्यता है कि कजली तीज के दिन देवी पार्वती को इसी दिन भगवान शिव की प्राप्ति हुई थी। देवी पार्वती ने इसके लिए चुनौतीपूर्ण ध्यान साधना का सामना किया था। इस पर्व के अवसर पर विवाहित महिलाओं को भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जिन महिलाओं का विवाह नहीं होता, उन्हें इस पर्व पर व्रत रखने से अच्छे जीवनसाथी का आशीर्वाद मिलता है।

कजली तीज का महत्व
=============
विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उसके सुख समृद्धि के लिए इस व्रत को रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव का साथ प्राप्त करने के लिए गहन ध्यान और कड़े परिश्रम से गुजरी थी। जिनको अच्छे जीवनसाथी की तलाश होती है उन्हें इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे मन से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से अविवाहितों को योग्य वर का वरदान प्राप्त होता है और विवाहित स्त्रियों को सदा के लिए भाग्यशाली होने का वरदान मिल जाता है। जो महिलाएं मां पार्वती की पूजा पूरे मन से करती हैं उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। कजरी तीज पर मां पार्वती की पूजा करने वाली सभी महिलाओं को अपने पति के साथ सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
एक पौराणिक कथा के अनुसार, देवी पार्वती ने 108 जन्मों के बाद भगवान शिव से विवाह करने में सफलता प्राप्त की थी। इतने कड़े परिश्रम के बाद ही देवी पार्वती को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। इस दिन को निस्वार्थ प्रेम की भावना के साथ मनाया जाता है। यह और कुछ नहीं बल्कि देवी पार्वती की निस्वार्थ भक्ति ही थी जिसने भगवान शिव को उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने पर मजबूर किया। कजरी तीज के दिन जौ, गेहूं, चना मटर और चावल के सत्तू को घी में मिलाकर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। चांद को देखने के बाद व्रत खोलने के लिए भोजन किया जाता है।

कजली तीज क्यों मनाई जाती है?
==================
तीज का त्यौहार विवाहित जोड़ों के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह एक ऐसा त्योहार है जो पति और पत्नी के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत करता है। इस दिन सत्तू खाकर व्रत खोलने की परंपरा है। नीम के पेड़ की पूजा करना इस त्योहार का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोग इस दिन नए कपड़े पहन कर व्रत करते हैं और बाद विभिन्न व्यंजनों का आनंद लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि देवी पार्वती को कजरी तीज पर गहन ध्यान करने के बाद अपने जीवन में भगवान शिव के होने का फल मिला था। इसलिए इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की पूजा की जाती है। यदि कोई अविवाहित महिला इस दिन व्रत रखती है और पूरी पूजा मन से करती है तो उसे अपनी पसंद का वर मिलता है।

इस तीज को कजली तीज क्यों कहा जाता है?
============================
प्राचीन किवदंतियों के अनुसार भारत के मध्य भाग में कजली नाम का एक जंगल मौजूद था, जहां ददुरै नाम का एक राजा शासन करता था। इस राज्य में लोग कजली के आधार पर गीत गाते थे। यही कारण है कि उनका स्थान पूरे भारत में  प्रसिद्ध हो गया था। कुछ वर्षों के बाद राजा ददुरै की मृत्यु हो गई, राजा की मृत्यु के बाद उसकी रानी नागमती विधवा हो गई। इन सबके कारण उनकी प्रजा बहुत दुखी और उदास कर दिया। इसलिए, कजली के गीत पति और पत्नी की एकता के लिए गाए जाते हैं।
दूसरी ओर, एक प्रेमपूर्ण मिथक के अनुसार, देवी पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में चाहा। हालांकि उस समय भगवान शिव ने उनके सामने एक शर्त रखी थी। शर्त के अनुसार, देवी पार्वती को भगवान शिव के लिए अपनी सच्ची भक्ति और प्रेम साबित करना पड़ा था। इसके पश्चात, देवी पार्वती ने भगवान शिव के नाम पर 108 वर्षों तक तपस्या की और भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए सभी परीक्षा में खड़ी रहीं। इसके बाद तीज के दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इसी वजह से इस दिन को कजरी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इसी कारण इस दिन सभी देवता तीज पर देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं क्योंकि इससे वह प्रसन्न होते हैं।

कजली तीज कैसे मनाई जाती है?
========================
कजली तीज के दिन, विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, और अविवाहित महिलाएं इस दिन अपनी पसंद का वर प्राप्त करने का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन जौ, गेहूं, चना मटर और चावल के सत्तू को घी में मिलाकर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। चंद्रमा की पूजा करने के बाद व्रत का समापन होता है। इसके अलावा कजरी तीज पर गायों की पूजा करने का भी प्रावधान है। साथ ही इस दिन झूले भी लगाए जाते हैं और महिलाएं एक साथ बैठकर गीत गाती हैं और साथ में नृत्य भी करती हैं। कजरी गीत गाना इस त्योहार का एक अविभाज्य हिस्सा है। नीम के पेड़ की भी पूजा की जाती है।

कजली तीज पर की जाने वाली परंपरा
======================
1. इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं ताकि उनके पति को लंबी आयु प्राप्त हो और अविवाहित लड़कियां अपनी पसंद का वर के वरदान के लिए यह व्रत रखती हैं।

2. इस दिन जौ, गेहूं, चना मटर और चावल के सत्तू को घी में मिलाकर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। चंद्रमा के उदय होने के बाद व्रत खोलने के लिए भोजन किया जाता है।

3. इस दिन विशेष रूप से गायों की पूजा की जाती है। गेहूँ के सात छोटे गोले बनाकर उन पर घी, गुड़ लगाया जाता है। इसके बाद इन्हें गायों को खिलाया जाता है, और फिर भोजन किया जाता है।

4. कजली तीज पर झूले लगाए जाते हैं। लोग झूले पर एक साथ बैठते हैं और एक साथ कजली तीज के गीत गाते हैं और नृत्य करते हैं।

5. इस दिन कजरी गीत गाने की अनूठी परंपरा है।

कजली तीज के अनुष्ठान
==============
इस पर्व पर निमड़ी देवी की पूजा करने का विधान है। पूजा से पूर्व दीवार पर घी और गुड़ से बनी पाल बांधकर मिट्टी और गाय के गोबर का उपयोग कर तालाब जैसी संरचना बनाई जाती है। और फिर उसके बगल में नीम के पेड़ की एक शाखा रखी जाती है। तालाब में कच्चा दूध और पानी चढ़ाया जाता है, और एक दीया जलाया जाता है और वहां रखा जाता है। एक प्लेट में नींबू, खीरा, केला, सेब, सत्तू, रोली, मौली, अक्षत आदि रखे जाते हैं। इसके अलावा किसी पात्र में थोड़ा कच्चा दूध लें और शाम को उसका श्रृंगार कर लें। सारी तैयारी करने के पश्चात निम्नलिखित तरीकों से देवी निमड़ी की पूजा करें:

1. सबसे पहले देवी निमड़ी पर थोड़ा पानी और रोली छिड़कें और फिर चावल चढ़ाएं।

2. देवी निमड़ी के पीछे की दीवार पर मेहंदी, रोली और काजल के 13 टीके उँगलियों से लगाए। मेहंदी का टीका, अनामिका से रोली और तर्जनी से काजल का टीका लगाना चाहिए।

3. देवी निमड़ी को मौली अर्पित करने के बाद उन्हें मेंहदी, काजल और वस्त्र अर्पित करें। दीवार पर टीके का सहारा लेकर लच्छा बांधें या रोली बांधे।

4. देवी निमड़ी को फल और दक्षिणा अर्पित करें और पूजा पात्र पर रोली का टीका लगाकर लच्छा बांधें।

5. पूजा स्थल पर तालाब के किनारे रखे दीये की रोशनी में नींबू, खीरा, नीम की टहनी, नाक की नथनी, साड़ी का पल्ला आदि देखें। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें।

चन्द्रमा को अर्घ्य देने का विधान
==================
कजरी तीज की शाम को देवी निमड़ी की पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा सदियों पुरानी है और इसे आज भी उसी निष्ठा से निभाया जाता है।

1. चंद्रमा को जल, रोली, मौली और अक्षत की बूंदें चढ़ाएं और फिर भोग लगाएं।

2. हाथों में चांदी की अंगूठी और गेहूं के दाने पकड़कर जल को अर्घ्य दें और फिर एक स्थान पर खड़े होकर चार बार घुमाएं।

कजली तीज की व्रत कथा
==============
पौराणिक मान्यता के अनुसार, एक गांव में एक ब्राह्मण रहता था जो बहुत गरीब था। उसके साथ उसकी पत्नी ब्राह्मणी भी रहती थी। इस दौरान भाद्रपद महीने की कजली तीज आई। ब्राह्मणी ने तीज माता का व्रत किया। उसने अपने पति यानी ब्राह्मण से कहा कि उसने तीज माता का व्रत रखा है। उसे चने का सतु चाहिए। कहीं से ले आओ। ब्राह्मण ने ब्राह्मणी को बोला कि वो सतु कहां से लाएगा। सातु कहां से लाऊं। इस पर ब्राह्मणी ने कहा कि उसे सतु चाहिए फिर चाहे वो चोरी करे या डाका डालें। लेकिन उसके लिए सातु लेकर आए।
रात का समय था। ब्राह्मण घर से निकलकर साहूकार की दुकान में घुस गया। उसने साहूकार की दुकान से चने की दाल, घी, शक्कर लिया और सवा किलो तोल लिया। फिर इन सब से सतु बना लिया। जैसे ही वो जाने लगा वैसे ही आवाज सुनकर दुकान के सभी नौकर जाग गए। सभी जोर-जोर से चोर-चोर चिल्लाने लगे।
इतने में ही साहूकार आया और ब्राह्मण को पकड़ लिया। ब्राह्मण ने कहा कि वो चोर नहीं है। वो एक एक गरीब ब्राह्मण है। उसकी पत्नी ने तीज माता का व्रत किया है इसलिए सिर्फ यह सवा किलो का सातु बनाकर ले जाने आया था। जब साहूकार ने ब्राह्मण की तलाशी ली तो उसके पास से सतु के अलावा और कुछ नहीं मिला।
उधर चांद निकल गया था और ब्राह्मणी सतु का इंतजार कर रही थी। साहूकार ने ब्राह्मण से कहा कि आज से वो उसकी पत्नी को अपनी धर्म बहन मानेगा। उसने ब्राह्मण को सातु, गहने, रुपए, मेहंदी, लच्छा और बहुत सारा धन देकर दुकान से विदा कर दिया। फिर सबने मिलकर कजली माता की पूजा की। जिस तरह से ब्राह्मण के दिन सुखमय हो गए ठीक वैसे ही कजली माता की कृपा सब पर बनी रहे।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments