
-राज्य स्तरीय सीनियर महिला पुरुष वुशु प्रतियोगिता
कोटा। 19 वी राज्य स्तरीय सीनियर महिला पुरुष वुशु प्रतियोगिता 16 से 18 मई तक कुचामन सिटी में आयोजित हुई। कोटा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक 3 रजत पदक 7 कांस्य पदक जीते। ऑल ओवर चैंपियनशिप में कोटा टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में महिला बेस्ट खिलाडी कोटा की महक शर्मा को दिया गया। सभी खिलाडी महाबली स्पोर्ट एकेडमी पर नियमित अभ्यास करते हैं। स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी अंजलि शर्मा, महक शर्मा, याशिता कुमावत, ईशा गुर्जर, दिव्यांशी। रजत पदक विजेता गौरव चौधरी, सुरयानशि पडियार, अक्षी पंचोली, रही। कांस्य पदक विजेता कुणाल चौधरी, राजेश गुर्जर, सौरभ गुर्जर, आदित्य भारती, नवदीप वर्मा, भूमिका सेन, निशा गुर्जर रहे। सभी खिलाड़ियों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, जिला वुशु संघ अध्यक्ष शिव भगवान गोदारा, भारतीय टीम के कोच राजेश कुमार टेलर, राजस्थान वुशु संघ अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, एन आई एस कोच सूरज गौतम, महाबली स्पोर्ट एकेडमी के अध्यक्ष जय नारायण गुर्जर ने बधाई दी। सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 14 से 19 जून तक जयपुर एसएमएस में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे यह जानकारी सचिव जिला वुशु संघ अशोक गौतम ने दी।