कला महाविद्यालय, कोटा में माय पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया संबधी वेबीनार सम्पन्न

कोटा। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार राजकीय कला महाविद्यालय कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों अ, ब, स और द के संयुक्त तत्वावधान में आज 18 मई को माय भारत पोर्टल की विस्तृत जानकारी देने के लिए, सिविल सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समझाने तथा ईएलपी आदि के सम्बन्ध में स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों के ओरियेंटेशन कार्यक्रम के तहत आनलाइन वेबिनार आयोजित की गई। जिसमें एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ चंचल गर्ग द्वारा माय भारत पोर्टल के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ चंचल गर्ग ने चरणबद्ध तरीके से छात्रों को माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के विषय में समझाया तथा तत्पश्चात सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में भी वे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इस विषय में जानकारी दी । अंत में स्वयंसेवकों के जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और साथ ही एक्सपीरियंस्ड लर्निंग प्रोग्राम के विषय में जानकारी प्रदान की। डॉ कल्पना श्रृंगी द्वारा बहुत ही सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम के अंत में साथी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रसीला द्वारा इस वेबीनार की मुख्य वक्ता डॉक्टर चंचल गर्ग का धन्यवाद ज्ञापित किया । अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. रोशन भारती ने कहा कि विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर विभिन्न ईएलपी कोर्सेज कर अपना कैरियर संवारना चाहिए और माय भारत पोर्टल पर सिविल डिफेंस वालियेंटर के रूप में जुड़कर राष्ट्र सेवा में भागीदार बनना चाहिए। प्रशासन के आह्वान पर मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। लगभग 250 से अधिक स्वयंसेवक इस वेबीनार से लाभान्वित हुए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रसीला और डॉ समय सिंह मीना द्वारा सहयोग किया गया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments