
-पुझल में सत्यनारायण भगवान पूजा का आयोजन
चेन्नई। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री सत्यनारायण भगवान पूजा एवं कथा में श्रद्धालुओं के बडी संख्या में उपस्थिति दर्ज की। सारणी दुर्गा पूजा समिति पुझल ने अपना पहला दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया है।
दुर्गा पूजा की पूर्णाहुति के बाद समिति के सदस्यों ने यह तय किया की रानी सेनगुपति मैरिज हॉल के पार्किंग में जहां पिछले दोनों दुर्गा पूजा मनाई गई थी वहां सत्यनारायण भगवान का पूजा किया जाए।
भजन कीर्तन से बना धार्मिक माहौल
उल्लेखनीय है कि सत्यनारायण भगवान के पूजन के लिए सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने स्थानीय भजन मंडली को आमंत्रित किया था जिन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। कहीं राम बनके कभी श्याम बनके आना प्रभु जी चले आना….
दुनिया में देव हजारो है बजरंगबली को क्या कहने….
आदि भजनों की प्रस्तुति ने दर्शकों को पूजा स्थल पर बांधे रखा।
इस आयोजन को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष राम नरेश शर्मा, पंडित आचार्य , जिवेन्द्र मिश्र, , विश्वनाथ झा, प्रभात सिंह, रंजीत यादव, एमके गुप्ता, संदीप सिंह, राजेश यादव, सचिन पांडे, अरविंद सिंह, नागेश पटेल, नीरज शर्मा, राजेश राय, ,महेश कुमार महतो, , रमन झा आदि ने योगदान दिया।