जिलाध्यक्ष नेतृत्व सृजन कार्यशाला में कोटा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने की भागीदारी

1be866e1 4584 48ae b038 1685255639b2

-अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का आयोजन 

कोटा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन, कांग्रेस मुख्यालय में जिलाध्यक्ष नेतृत्व सृजन कार्यशाला (द्वितीय) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोटा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पार्षद शालिनी गौतम ने राजस्थान से चयनित पाँच जिलाध्यक्षों में शामिल होकर कोटा का प्रतिनिधित्व किया।

कार्यशाला का उद्देश्य महिला नेतृत्व को सशक्त करना तथा संगठन की जमीनी स्तर पर मजबूती सुनिश्चित करना था। इस दौरान संगठनात्मक ढाँचे, नेतृत्व कौशल, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक न्याय जैसे विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी व पंजाब के उपमुख्यमंत्री (सांसद) सुखजिंदर सिंह रंधावा, AICC ओबीसी विभाग के चेयरमैन अनिल जयहिंद, AICC महासचिव व उतर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे,AICC सचिव गौरव पांडी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया ।

अल्का लांबा ने महिला संगठन को सशक्त एवं संगठित करने हेतु कार्यशाला की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना समय की मांग है।

कार्यक्रम के दौरान अल्का लांबा ने शालिनी गौतम को महिला कांग्रेस के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के लिए मंच पर सम्मानित भी किया। कार्यशाला में भाग लेकर शालिनी गौतम ने कोटा महिला कांग्रेस की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने महिला राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने एवं नेतृत्व कौशल के विकास के लिए महिला कांग्रेस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

AICC ओबीसी विभाग के चेयरमैन अनिल जयहिंद ने प्रभावी संगठनात्मक रणनीतियों और ओबीसी समुदाय के नेतृत्व को बढ़ावा देने संबंधी विचार साझा किए।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments