
-विष्णु देव मंडल
चेन्नई। पुझल शक्तिवेल नगर स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के सभागार में रामचरित मानस समिति चेन्नई के तत्वावधान में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। अखंड रामायण पाठ की शुरूआत 5 जुलाई शनिवार दोपहर 12 बजे होगी जबकि पूर्णाहुति अगले दिन रविवार 6 जुलाई को,12 बजे तय की गयी है। अखंड रामचरितमानस पाठ वाचन हेतु चेन्नई के अलग अलग इलाकों की भजन कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है। रामचरित मानस समीति के पदाधिकारियों व सदस्यों के अनुसार हजारों की संख्या में राम भक्तों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
जो 24 घंटे तक रामायण पाठ वाचन से पूझल शक्तिवेल नगर के वातावरण को धार्मिक बनाने के लिए भजन मंडलियों को भरपूर समय दिया जाएगा। संध्या 7 बजे महाप्रसादाम के साथ इस आयोजन को पूर्ण आहुति कर दी जाएगी।