राशिफल व पंचांग *** 18 फरवरी

horoscope
-राजेन्द्र गुप्ता-
rajendra gupta
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
***************
मेष राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन किसी पारिवारिक महिला के कारण तनाव भी मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृष राशि: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि: वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। जबकि पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी फिर भी मन अशांत रहेगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।
कन्या राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन भाई, पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।
तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मातृपक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
वृश्चिक राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। प्रगति का अवसर प्राप्त होगा। फिर भी शनि की साढ़े साती कहीं न कहीं मन विचलित करेगी।
मकर राशि: पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
आज का पंचांग
==========
तिथि     षष्ठी     पूर्ण रात्रि
नक्षत्र     चित्रा   07:36 AM
करण      गर     06:16 PM
पक्ष       कृष्ण
योग       गण्ड    09:51 AM
वार       मंगलवार
सूर्योदय           06:57 AM
सूर्यास्त            06:13 PM
चन्द्रमा   तुला
राहुकाल  03:24 – 04:48 PM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास अमांत      माघ
मास पूर्णिमांत   फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभीजित  12:12 – 12:57 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments