जेईई एडवांस्ड 2025ः पहला पेपर सरल, दूसरा लैंदी

logo2025

-पहली बार पूछे गए 16-16 प्रश्न, फिजिक्स-मैथ्स टफ, कैमेस्ट्री कैलकुलेटिव रही

-इस बार इंटीजर टाइप 14 सवाल आए जो नो नेगेटिव रहे

whatsapp image 2025 05 18 at 18.45.22 (1)
डॉ.बृजेश माहेश्वरी

जेईई-एडवांस्ड परीक्षा रविवार को दो पारियों में संपन्न हुई। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक हुई। एलन कॅरियर इंस्टीेठ्यूट के निदेशक ने बताया कि इस परीक्षा का पेपर आसान रहा। वहीं दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक हुई। यह पेपर लैंदी रहा। पेपर में कैमेस्ट्री पूरी तरह से कैलकुलेटिव रही। फिजिक्स और मैथ्स का डिफिकल्टी लेवल थोड़ा अच्छा रहा। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष हुए बदलावों में सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों की संख्या का रहा। इस वर्ष दोनों पेपर में 48-48 प्रश्न आए। इसमें तीनों विषयों के 16-16 प्रश्न आए। कुल पेपर 180-180 अंकों का ही रहा, यानी अधिकतम अंक 360 ही रहेंगे। गत वर्ष दोनों पेपर में 17-17 सवाल पूछे गए थे। एक्सपटर््स के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है जब जेईई एडवांस्ड के तीनों विषयों में 16-16 प्रश्न पूछे गए हों।

पेपर पैटर्न पेपर-1
पेपर-1 में सेक्शन-1 में सिंगल च्वाइस के 4, जिनमें अंक प्लस 3 और -1 थे। वहीं सेक्शन 2 में मल्टीपल च्वाइस के 3 सवाल थे जिनमें अंक प्लस 4 और माइनस 2 थे, सेक्शन 3 में 6 सवाल थे जो कि नो नेगेटिव थे। प्रत्येक प्रश्न का पूर्णांक 4 था। सेक्शन 4 में मैच द कॉलम के 3 सवाल थे, जिनके अंक प्लस 4 और माइनस 1 थे।

पेपर पैटर्न पेपर-2
पेपर-2 सेक्शन 1 में सिंगल च्वाइस के 4 सवाल थे जिनमें अंक प्लस 3 और -1 थे। वहीं सेक्शन 2 में मल्टीपल च्वाइस के 4 सवाल थे जिनमें अंक प्लस 4 और माइनस 2 थे, सेक्शन 3 में इंटीजर टाइप 8 सवाल थे जो कि नो नेगेटिव थे। इनमें प्रत्येक सवाल के पूर्णांक 4 थे।

फिजिक्सः
फिजिक्स के पेपर में सारे टॉपिक कर किए गए थे। कक्षावार बात करें तो 12वीं कक्षा के सिलेबस से ज्यादा प्रश्न पूछे गए थे। सेकंड पेपर में न्यूमेरिकल होने की वजह से स्टूडेंट्स को पेपर टफ लगा। फ्लुएड मैकेनिक्स, न्यूटन लॉ एवं करंट इलेक्ट्रिसिटी से कोई प्रश्न नहीं आया। बाकी सभी टॉपिक से एक-एक प्रश्न पूछा गया था।

केमिस्ट्रीः
पेपर आसान से मध्यम स्तरीय रहा। केमिस्ट्री के पेपर में फिजिकल केमिस्ट्री एवं और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से प्रश्नों संख्या थोड़ी ज्यादा रही। जबकि इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री से प्रश्नों के संख्या कम रही। इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एफ ब्लॉक से पहली बार प्रश्न पूछा गया। फिजिकल केमिस्ट्री में जी एडवांस्ड के एक्सक्लूसिव टॉपिक्स जैसे सॉलिड स्टेट, रियल गेस व सरफेस केमिस्ट्री से एक-एक सवाल पूछा गया। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का पेपर मॉडरेट रहा और रिएक्शन बेस्ड प्रश्न ज्यादा पूछे गए।

मैथः
मैथ का पहला पेपर मॉडरेट वह दूसरा पेपर टफ रहा। दूसरे पेपर में मेट्रेसेस, कोनिक सेक्शन, लिमिट्स कंटिन्यूइटी व डिफरेंशिएबिलिटी से कठिन प्रश्न पूछे गए।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments