राशिफल व पंचांग *** 04 सितम्बर

horoscope
-राजेन्द्र गुप्ता-
rajendra gupta
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
******************
मेष राशि : आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।
वृषभ राशि : दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे।
मिथुन राशि : जिसे आप किसी काम के नहीं समझते थे, आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।
कर्क राशि : किये गए कुछ कार्यों से लोग नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।
सिंह राशि : दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।
कन्या राशि : व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।
तुला राशि : दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।
वृश्चिक राशि : आलस त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
धनु राशि : आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। दूर-पास की यात्रा के योग बनेंगे। मुकदमे में विजय होगी।
मकर राशि : पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।
कुंभ राशि : मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।
मीन राशि : बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
आज का पंचांग
==========
तिथि द्वादशी 04:10 AM
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 11:44 PM
करण बव, 04:22 PM,
                        अगले दिन
         बालव 04:10 AM
पक्ष शुक्ल
योग सौभाग्य 03:22 PM
वार गुरुवार
सूर्योदय 06:00 AM
सूर्यास्त 06:39 PM
चन्द्रमा मकर
राहुकाल 01:54 – 03:29 PM
विक्रमी संवत्  2082
शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत भाद्रपद
मास पूर्णिमांत भाद्रपद
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:54 – 12:45 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments