
बारां। लायनेस क्लब बारां द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और फागोत्सव का आयोजन श्री राम जानकी मंदिर झालावाड़ रोड पर किया गया जिसमे बारां की विशेष कार्यों को करने वाली नारी शक्ति का सम्मान भी किया गया।
लायनेस क्लब बारां की अध्यक्षा सुमन काबरा और सचिव अर्चना साबू ने बताया कि सर्व प्रथम भगवान श्री के श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर गुलाल से तिलक लगा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।।पदाधिकारी महिलाओं द्वारा सभी सदस्याओं का तिलक लगा कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात गुलाल और फूलों की होली से फागोत्सव मनाया गया।महिलाओं ने कृष्ण भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। कृष्ण बनी कुंजलता डोंगरा व राधा बनी निशा साबू ने भजन धुन पर आकर्षक मुद्रा में नृत्य कर सभी का मनमोह लिया।
इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने कौशल और परिश्रम के बूते समाज में अपनी पहचान बनाने वाली नारीशक्ति को सम्मानित किया गया।जिसके दौरान कमला तनेजा और विमला जैन को नारियल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में चंद्रकला सेठी,बृजबाला कासठ,उर्मिला गर्ग,मंजुला जालान,सुषमा ड्रोलिया,मंजू बंसल, भगवती टेहल्यानी ,सरला जैन,योगेश्वरी शर्मा , छाया काबरा, शकुंतला गुप्ता, शशि गोयल आदि की उपस्थिति रही।