कोटा। दो दिन के विश्राम के बाद कोटा में रविवार शाम से झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज रफतार बारिश से सडकों पर पानी बह निकला। जहां नालियां जाम थीं वहां गलियों ने नहर का रूप ले लिया। आसमान में काले बादलों की वजह से वाहन चालकों को लाइट जलानी पडी। मौसम विभाग ने रविवार से तेज बारिश की भविष्यवाणी की थी। जैसे ही बारिश हुई एकदम अंधेरा छा गया जिससे रविवार के दिन घूमने निकले लोगों को परेशानी हुई। जो जहां था वहीं थम गया। बारिश रूकने का इंतजार किया लेकिन जब इसके कोई आसार नजर नहीं आए तो आगे बढने को विवश हो गए।

आज शाम 5 बजे तक का मौसम
Max. Temperature : 31.2°C
Min. Temperature :. 26.3°C
RH : 083% at 08:30 IST
RH : 075% at 17:30 IST
RF. : 0.0 mm 24 Hours
Today Rainfall 65.0 mm till 2030 ist
Total Monsoon Season Rainfall = 918.7 mm UP TO 1730 IST
Minimum visibility=3000 M
Average wind speed- 07 km/hr