कोटा। महंगाई और जीएसटी के विरोध में रविवार को हाडौती विकास मोर्चा की ओर से प्रर्दशन के दौरान हंगामा हो गया। पुलिस ने राजेन्द्र सांखला के नेतृत्व में हाडौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पानी की बौछारें मार कर खदेड़ा। पुलिस ने हंगामा प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हाडौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वाहनों से पहुंचे थे और उनकी नेशनल हाईवे 27 व 52 पर चक्का जाम करने की योजना थी। लेकिन पुलिस ने हाइवे जाम करने जा रहे कार्यकर्ताओ को रोका। नांता चौराहे पर बेरिकेटिंग के साथ पुलिस जाब्ता तैनात था। पुलिस ने हाइवे जाम करने जा रहे कार्यकर्ताओ को रोकने के लिए वाटर केनन का प्रयोग किया।
Advertisement
Subscribe
0 Comments
Oldest