
ग़ज़ल
-शकूर अनवर-

*
ख़ुशनसीबी* से दम नहीं निकला।।
वरना क़ातिल भी कम नहीं निकला।
*
लोग निकले हैं लेके तलवारें।
और हमसे क़लम नहीं निकला।।
*
उसकी बातों में है ग़ुरूर* बहुत।
उसके लहजे से हम नहीं निकला।।
*
जिनकी दानिशवरों* में गिनती थी।
उनकी बातों में दम नहीं निकला।।
*
हमने कोशिश तो की बहुत “अनवर”।
दिल से दुनिया का ग़म नहीं निकला।।
*
ख़ुशनसीबी*सौभाग्य
ग़ुरूर*घमंड
दानिशवरों*बुद्धिजीवियों
शकूर अनवर
9460851271
Advertisement