भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 24-25 दिसम्बर को कोटा में

अधिवेशन के मुख्य अतिथि मुकुंद राव सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा किया जाएगा। अध्यक्षता परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गजेंद्र सिंह संधू करेंगे एवं विशिष्ठ गोविन्द माहेश्वरी चेयरमैन एलन कैरियर इंस्टिट्यूट होंगे।

– विभिन्न सत्रों में परिषद के प्रमुख पदाधिकारी कार्यों पर करेंगे मंथन

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा. भारत विकास परिषद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन कोटा में 24 व 25 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन 24 दिसंबर को कोटा के महावीर नगर तृतीय स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय में होगा। अधिवेशन के मुख्य अतिथि मुकुंद राव सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा किया जाएगा। अध्यक्षता परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गजेंद्र सिंह संधू करेंगे एवं विशिष्ठ गोविन्द माहेश्वरी चेयरमैन एलन कैरियर इंस्टिट्यूट होंगे। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा ने अधिवेशन की जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद का दो वर्ष के समयांतराल होने वाला यह 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन है। इसमें पूरे देश के 10 रीजन एवं 79 प्रान्त के लगभग 3000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। दो दिन चलने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में उद्घाटन बाद विभिन्न 8 सत्र होंगे। जिसमे सर्व प्रथम परिषद के महामंत्री द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन रखा जाएगा। तत्पश्चात प्रतिवेदन सत्र, संगठनात्मक सत्र, प्रकल्प सत्र एवं प्रस्ताव सत्र आयोजित होंगे। अधिवेशन में विशेष रूप से 25 दिसम्बर को सुबह के सत्र में प्रमुख संत श्री उत्तम स्वामी जी महाराज एवं सुरेश जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत विकास परिषद् का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

– अंतिम व्यक्ति को मिले शिक्षा, चिकित्सा व अन्य सुविधाएं

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गजेंद्र सिंह संधू ने बताया कि समाज का वह वर्ग जो पिछड़ रहा है उनकी सामाजिक स्थिति को ठीक करना, चिकित्सा व शिक्षा सुवधिाएं उनको उपलब्ध कराना ये हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 मोबाइल वेन का संचालन किया जा रहा है जिसमें एनिमिया से ग्रस्त महिलाएं व बालिकाओं की जांच, उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराना व युवाओं को नशे से उन्हें दूर रखना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मोबाइल वेन हर जिले में सेंपल लेगी और जहां भी एनिमियां की शिकायत पाई जाएगी वहां पौष्टिक आहार, पोषण किट उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास होगा। उन्हें बीमारी के प्रति जागरुक करेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय अधिवेशन पर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा उसके बाद लोगों के सुझाव आमंत्रित कर उस पर मंथन कर नई रूपरेखा तय की जाएगी।

– एक लाख घरों पर पहुंचेगा भारत विकास परिषद का कार्यकर्ता

राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा ने बताया कि आने वाले वर्ष में प्रत्येक शाखा से 10 नई महिलाओं को जोड़ा जाएगा। 10 हजार महिला कार्यकर्ता 10-10 परिवारों तक पहुंचेगी। हमारा लक्ष्य है कि एक लाख परिवारों तक पहुंचा जाए जहां सुविधाओं का अभाव है, बस्ती स्तर पर सबसे वंचित तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है।

– संगठन राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की प्रतिवद्धता

10 जुलाई, 1963 को दिल्ली में अंकुरित यह संगठन राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की प्रतिवद्धता को लेकर 1500 शाखाओं के 75,000 सदस्य की पारिवारिक, सामूहिक एवं सामंजस्यपूर्ण शैली का अप्रतिम उदाहरण है। भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार-उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक- सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है, जो स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाते हुए मानव जीवन के सभी क्षेत्रों (संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि) में भारत के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। विशेषतरू एनिमिया मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण, स्वावलम्बी भारत एवं ग्राम विकास करना हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक एवं प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक ने बताया कि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारिया पूर्ण कर ली गई है, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अधिवेशन समन्वयक सुनीत खेड़ा, रीजनल अध्यक्ष श्री दुर्गा दत्त शर्मा, रीजनल महामंत्री त्रिभुवन शर्मा सहित राष्ट्रीय, रीजनल एवं प्रांत के प्रमुख पदाधिकारी एवं अधिवेशन आयोजन समिति के प्रमुख पदाधिकारी अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाए जाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। कई कमेटियों का गठन किया गया है, जो अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments