महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्टार के रूप में उभरे

shinde1
जीत का संकेत करते एकनाथ शिंदे। फोटो सोशल मीडिया

-द ओपिनियन-

निसंदेह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिले जनादेश में आरएसएस कार्यकर्ताओं की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्टार के रूप में उभरे हैं। उद्धव ठाकरे से अलग होकर उन्होंने शिवसेना को तोड़ दिया और अब वे इन चुनाव में मिली सफलता के बाद खुद को वैध रूप से असली शिवसेना होने का दावा कर सकते हैं। एकनाथ शिंदे की की कहानी धरतीपुत्र की है। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो एक समय ऑटोरिक्शा चलाता था। लेकिन अपनी सफलता से वह एक ऐसे राज्य का मुख्यमंत्री बना जिसके पास देश की आर्थिक राजधानी मुंबई है। महाराष्ट की ऐसा राज्य है जिसके सांसदों की लोकसभा में संख्या के हिसाब से दूसरी सबसे बडी संख्या है।
महाराष्ट्र चुनाव में उद्धव शिव सेना द्वारा चलाया गया गद्दार अभियान बुरी तरह से विफल हो गया क्योंकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की साधारण पृष्ठभूमि उनके पक्ष में गई। शिंदे की सुलभता और कड़ी मेहनत करने की क्षमता ने भी उनका साथ दिया। उन्हें सबसे बडा फायदा ढाई करोड़ से अधिक महिलाओं को सीधे नकद हस्तांतरण का मिला।
महाराष्ट्र में प्रचंड जीत के बाद सीएम एकनाथ शिंदे कहा के यह महायुति के लिए रिकॉर्ड जीत है। हम पूरे महाराष्ट्र का आभार जताते हैं। हमने महाविकास अघाड़ी की सरकार के द्वारा लगाई गई सारी रोक को हटा दिया। लोगों ने हम पर प्यार बरसाया। यह चुनाव लोगों ने अपने हाथ में लिया था। हमारा लक्ष्य महाराष्ट्र का विकास रहा है। सीएम शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की सरकार है। मैं पीएम मोदी के सहयोग के लिए उनका आभार जताता हूं। महिलाएं, बच्चे और किसान हमारा केंद्र रहे हैं। हम कॉमन मैन को सुपर मैन बनाना चाहते हैं। मेरे लिए सीएम का फुल फॉर्म चीफ मिनिस्टर नहीं बल्कि कॉमन मैन है।

चुनावों के दौरान भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कहा था कि अभी एकनाथ शिंदे हमारे सीएम हैं। ऐसे में गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने की स्थिति में सवाल उठ रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री कौन होगा? एकनाथ शिंदे को भाजपा इस बार सीएम बनाएगी, इसे लेकर संदेह है। बीजेपी ने शिंदे को मुख्यमंत्री तब बनाया था, जब उन्होंने शिव सेना में उद्धव ठाकरे से बग़ावत की थी और उन्हें इसी बग़ावत का इनाम मिला था। अब चीज़ें बदल गई हैं। हालांकि प्रेस कांफ्रेंस में उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेन्द्र फडनविस ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है और महायुति के नेता इस मुद्दे पर मिलकर निर्णय लेंगे। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करता है और उन्होंने महिला मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments