-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। कोचिंग सिटी कोटा में 24 घटों में तीन कोचिंग छात्रों ने सुसाइड कर लिया। सोमवार को तलवंडी इलाके में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक होस्टल के दो कोचिंग छात्र अपने-अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों छात्रों के सुसाइड की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। एक अन्य छात्र ने कुन्हाडी में सुसाइड किया।
करीब दिन 12 बजे पुलिस को सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जवाहर नगर थाना पुलिस ने कमरे की कुंडी तोड़ दोनों छात्रों के शव को अलग अलग कमरे से फंदे से नीचे उतारे। पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाले कोचिंग छात्रों से जानकारी ली। एसपी केसर सिंह शेखावत, डीएसपी अमर सिंह, जवाहर नगर थाना अधिकारी सहित पुलिस के अधिकारी जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे। दोनों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। मकान मालिक ने बताया दोनों छात्र 7 महीने पहले ही बिहार से कोटा पढ़ने आए थे। वे एलन में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अंकुश यादव बिहार के सुपौल का रहने वाला था। जो मेडिकल की तैयारी कर रहा था। जबकि उज्जवल बिहार के गया का निवासी था। जो आईआईटी की तैयारी कर रहा था। दोनों 7 महीने से एक ही हॉस्टल में रह रहे थे। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्हें अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम में दोनों के शव को रखवाया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही कारण सामने आएंगे। आखिर क्या परिस्थियां रही कि छात्रों ने सुसाइड किया। परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
सुसाइड करने वाला तीसरा छा़त्र मध्य प्रदेश के शिवपुरी का निवासी बताया गया है। उसने कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। वह हॉस्टल के गलियारे में बेसुध पडा मिला। रविवार रात को ही हॉस्टल संचालक उसे निजी अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।















