
बारां। भारतीय सांस्कृतिक निधि वराह नगरी बारां अध्याय द्वारा शाहबाद संरक्षित वन अभ्यारण्य एवं वन और पर्यावरण संरक्षण की नई पॉलिसी तैयार करने को लेकर नेशनल एनवायरमेंट सिंपोजियम आयोजित किए जाने पर इंटेक बारां चैप्टर के संयोजक जितेन्द्र शर्मा “पम्मी ” का कोटा के पर्यावरण संरक्षण विशेषज्ञों,इतिहासकारों,गणमान्य नागरिकों, प्राकृतिक विरासत प्रेमियों, पत्रकारों , साहित्यकारों एवं इंटेक नई दिल्ली के पदाधिकारियों द्वारा इंटेक कोटा चैप्टर,चम्बल संसद,राष्ट्रीय जल बिरादरी, वरिष्ठ नागरिक जन संस्थान, बाघ चीता मित्र, एनवायर्नमेंट हेरिटेज सोसाइटी कोटा द्वारा एक समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।
बारां में आयोजित दो दिवसीय नेशनल एनवायरमेंट सिंपोजियम और राष्ट्रीय पर्यावरण नीति बनाने के लिए किए गए प्रयासों को पर्यावरण से जुड़े सभी लोगों द्वारा बहुत महत्वपूर्ण घटक माना गया है जिसमें इंटेक बारां चैप्टर के कन्वीनर जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी।इस आयोजन में भारत भर के 11 प्रांतों के सामाजिक कार्यकर्ताओं , पर्यावरण संरक्षण विज्ञान के जानकारों और पर्यावरण प्रेमियों की सहभागिता रही थी।इसी कारण कोटा की विभिन्न संस्थाओं की ओर से जितेन्द्र कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया।
सम्मान करने में भारतीय सांस्कृतिक निधि नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर सुखदेव सिंह,गुजरात से इंटेक गवर्निंग काउंसिल सदस्य रूज बेह उमरीगर, इंटेक कोटा चैप्टर के कन्वीनर निखिलेश सेठी द्वारा किया गया।