
-विष्णुदेव मंडल-
चेन्नई। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कावाकरै के तत्वावधान में रविवार को तिरूनीलकंठ नगर स्थित विकास प्लाईवुड में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
जिनमें सैकड़ों के संख्या में भक्तों ने भाग लिया। सुंदरकांड पाठ शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक आयोजित किया गया। साज बाज से सुसज्जित भजन मंडली सुंदरकांड की चौपाई फिल्मी गानों एवं अन्य भक्ति गीतों गाते नजर आए। सुंदरकांड के संपन्न होने के बाद हनुमान चालीसा तथा भगवान श्री राम और हनुमान जी की आरती की गई।
इसके अलावा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के बीच एक संक्षिप्त बैठक रखी गई जिन में आगामी दुर्गा पूजा मनाने के प्रति कार्य योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के अध्यक्ष श्री राम नरेश शर्मा के अनुसार अगले साल होने वाली दुर्गा पूजा भी छोटे बजट की होगी। जिनमें परंपरा एवं सादगी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आगंतुकों को पूजा स्थल सेवा हेतु बडी संख्या में स्वयंसेवक नियुक्त किया जाएगा। जल्द ही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट का गठन किया जाएगा जिसमें 21 से 25 सदस्य को ट्रस्टी बनाया जाएगा।
चंदा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के नाम से बैंक में अकाउंट खुलवाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग अपना सहयोग प्रदान कर सके।