राजस्थान आयुष नीट-यूजी 2024 स्टेट कोटा सीट्स के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी

-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस  08 सितम्बर तक

कोटा. राजस्थान आयुष यूजी/पीजी काउंसलिंग बोर्ड ने आयुष कोर्सेज बीएएमएस/ बीएचएमएस/ बीयूएमएस/ बीएनवाईएस की 85 प्रतिशत स्टेट कोटा सीट्स हेतु शेड्यूल वेबसाइट पर एक नोटिस द्वारा जारी कर दिया है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि नोटिस के अनुसार राज्य की गवर्नमेंट कॉलेज, प्राइवेट कॉलेज की 85 प्रतिशत सीटों तथा आल इंडिया कोटे में प्राइवेट कॉलेज की 15 प्रतिशत सीटों तथा एनआरआई सीटों के एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 03 से 08 सितम्बर तक चलेगा। 10 सितम्बर को पीडब्लूडी एनआरआई , डिफेन्स तथा पैरामिलिटरी कैंडिडेट्स की लिस्ट प्रकाशित होगी जिन्हे अपने डाक्यूमेंट्स 10 सितम्बर को आयुष भवन – रूम नंबर 107- 212-214, सेक्टर 26 प्रताप नगर जयपुर वेरीफाई करवाने होंगे।

13 सितम्बर को काउंसलिंग प्रथम राउंड के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके पश्चात चॉइस फिलिंग तथा चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया शुरू होगी जोकि 14 सितम्बर से 16 सितम्बर के मध्य चलेगी चॉइस फिलिंग हेतु काउन्सलिंग फीस 25,000/- रुपये भी कैंडिडेट्स को जमा करवाना है जो कि डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड तथा नेटबैंकिंग द्वारा की जा सकेगी।

18 सितम्बर को काउंसलिंग बोर्ड प्रोविशनल रिजल्ट की सूचना जारी कर देगा तथा 19 सितम्बर शाम को ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिए जाएंगे। मिश्रा ने बताया कि इसके बाद कैंडिडेट्स की रिपोर्टिंग एवं जोइनिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जो चरणबद्ध शेड्यूल द्वारा संपन्न की जाएगी। कैंडिडेट्स को अपना डाउनलोडेड अलॉटमेंट लीटर, अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स तथा सिक्योरिटी डिपाजिट के पश्चात शेष कॉलेज की फीस (डिमांड ड्राफ्ट चेयरमैन, आयुष यूजी एडमिशन काउंसलिंग बोर्ड, जयपुर के पक्ष मे देय या ऑनलाइन मोड मे ), एप्लीकेशन फॉर्म तथा सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की 2 सेट्स मे सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपीज़ के साथ अपनी रैंक तथा नियत दिवस के अनुसार आयुष भवन – रूम नंबर – 214, सेक्टर 26 प्रताप नगर , जयपुर पर व्यक्तिगत रूप मे उपस्थित होना पड़ेगा

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments