
-संविधान दिवस
कोटा। राजकीय कला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्त्वावधान में मंगलवार को संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान से सम्बन्धित त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो रोशन भारती तथा संकाय सदस्यों द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से पता लगा कि विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की जानकारी थी।विद्यार्थी भारतीय संविधान के प्रति जागरूक थे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हंशिका चौरसिया, पराग नागर, कुसुमलता रेगर, सुगना सुमन, आशीष वर्मा, रविन्द्र सुमन, आरती गौड़, फ़ैज़याब खान, चिराग, लकी पारेता, तूफान सिंह रेगर, अभिषेक नामा, ऐश्वर्या पटवा , निरंजन आदि ने सही उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त किये। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के बाद संविधान की प्रस्तावना का पठन महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों एवम संकाय सदस्यों को करवाया गया। प्राचार्य जी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावना संविधान की आत्मा है और भारतीय संविधान का सार इसमें है । आप सभी को प्रस्तावना याद होनी चाहिए। हमें संविधान में उल्लखित मूल कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए तदनुसार आचरण करना चाहिए। विद्यार्थी का यह कर्तव्य है कि वह नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होवे और महाविद्यालय की साफसफाई और संसाधनों की सुरक्षा में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करे। कार्यक्रम में प्रो.विवेक शंकर, डॉ अनिता टांक, श्रीमती पूनम मैनी, डॉ मनोरंजन सिंह, डॉ तलविंदर कौर आदि संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों कार्यक्रम अधिकारीयों डॉ समय सिंह मीना, डॉ रसीला , डॉ कल्पना श्रृंगी, डॉ चंचल गर्ग ने किया ।