
कोटा। सेवानिवृत पुलिस संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारियों को स्मारिका भेंट की। राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान, कोटा सम्भाग एवं जिला संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर पीयूष सांमरिया, जिला पुलिस अधीक्षक, कोटा ग्रामीण सुमित शंकर झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, इंटेलिजेंस जोन प्रवीण जैन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , शहर जिला कोटा शहर दिलीप सैनी से संभागीय अध्यक्ष नवनीत महर्षि तथा जिलाध्यक्ष तेजराज सिंह के नेतृत्व में भेंट कर उन्हें संगठन के प्रदेश कार्यालय द्वारा प्रकाशित स्मारिका वर्ष- 2025 की प्रतियां प्रस्तुत की और उन्हें संगठन द्वारा पेंशनर्स एवं सेवारत कार्मिकों के कल्याणार्थ संचालित गतिविधियों से विस्तृत रूप से अवगत कराया। इन पदाधिकारियों द्वारा अधिकारियों को प्रशासन से बेहतर तालमेल बनाए रखने हेतु भी आश्वस्त किया। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष भंवर सिंह हाड़ा, संगठन मंत्री प्रेम चंद गौड़, सलाहकार अतहर खान, प्रचार मंत्री रामदयाल नागर तथा कार्यालय मंत्री विजय सिंह कुंतल भी उपस्थित रहे।

















