कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माण के दौरान हादसा, 20 से अधिक मजदूर मलबे में दबे

rail
कन्नौज रेलवे स्टेशन की फाइल फोटो। साभार हरीश बेंजवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन लिंटेल के ढहने से मलबे में कम से कम 20 अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य में शामिल जिला अधिकारियों के अनुसार, 15 मजदूरों को बचा लिया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। दुर्घटना के समय साइट पर करीब 30-35 मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। बचाए गए सभी लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें बचाव कार्य में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। स्टेशन पर सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री और कन्नौज (सदर) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक असीम अरुण ने कहा कि मलबे में फंसे सभी लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, हम मलबे को हटाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। जिन लोगों को बचाया गया है और अस्पताल ले जाया गया है, उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि जांच से दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता चलेगा। इस बीच, रेलवे अधिकारियों की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर स्लैब कास्टिंग के दौरान शटरिंग गिरने से पांच लोग घायल हो गए। रेलवे अधिकारियों ने कहा, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।कानपुर रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) जोगेंद्र कुमार ने पुष्टि की कि बचाए गए सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments