
कोटा। जिला एथलेटिक संघ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक आज जेके पवेलियन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नयापुरा में संपन्न हुई जिसमें जिला एथलेटिक संघ के एजेंडा अनुसार चुनाव भी संपन्न हुए। चुनाव निर्विरोध रहे। चुनाव के दौरान जिला क्रीड़ा परिषद की तरफ से पर्यवेक्षक अब्दुल वाहिद थे तथा राजस्थान एथलेटिक संघ से पर्यवेक्षक कार्तिक शर्मा उपस्थित रहे। चुनाव में सर्वसम्मति से विशाल शर्मा को अध्यक्ष व रोहित सेठी को चेयरमैन नियुक्त किया। इसके अलावा सचिव पद पर राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर मनदीप पूनिया, सह सचिव धर्मेश सिनोर, वरिष्ठ उपाध्याय रफीक पठान, उपाध्यक्ष श्याम बिहारी नाहर व तरुण शर्मा, सह सचिव अजय शर्मा, आसिफा पठान व सदस्य एन के पांडे, ऋषिपाल सिंह, खजान सिंह, सुशील वर्मा, धीरज सिंह, देवेंद्र सिंह नियुक्त किए गए। चुनाव मंे पूर्व खेल अधिकारी अब्दुल अजीज पठान उपस्थित रहे। यह कार्यकारिणी 2024 से 2028 तक अपना कार्य करेगी।