-दुष्यन्त सिंह गहलोत-
कोटा। न्यायिक कर्मचारी कोटा में आज सोमवार को भी सड़कों पर उतरे और कार्य का बहिष्कार कर रैली निकाली और आक्रोश जताया। न्यायिक कर्मचारियों ने आज कलेक्ट्रेट के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ किया।
इस दौरान न्यायिक कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पर धरना देकर आक्रोश जताया,त्र। न्यायिक अधिकारी के निवास पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत के मामले में प्रदेश भर के न्यायिक कर्मचारी, आंदोलन की राह पर हैं। कोटा में न्यायिक कर्मचारी आज भी सामूहिक अवकाश रहे।
न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी ज्यादातर मांगें मान ली गई हैं लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं होने के चलते न्यायिक कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी,, हमारा कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने आज भी अदालतों में काम बंद रखा। कर्मचारी संघ की मांग है कि न्यायिक अफसर के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज हो। मामले की सीबीआई जांच को दी जाए।