देश का लोकतंत्र ई वी एम मशीन से चलाया जा रहा है

whatsapp image 2025 01 06 at 08.05.41
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता लाला लाजपत राय भवन में व्याख्यातन देते हुए।
-बाबा साहब आंबेडकर के संविधान को लागू करने का काम भारत के करोड़ों नागरिकों को करना है 
-जो लोग संविधान की हत्या कर रहे हैं, जनता उन्हें चुन चुन कर सज़ा देगी 

-संजय चावला-

कोटा। लोकतंत्र बचाओ आंदोलन समिति,कोटा की ओर संविधान और जनतंत्र की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अनवरत आंदोलन के क्रम में संस्था द्वारा देश के सर्वोच्च न्यायालय के सुप्रसिद्व अधिवक्ता महमूद प्राचा को कोटा में आमंत्रित करके ” लोकतंत्र पर बढ़ते हुए खतरे ओर समाधान” विषय पर उनके व्याख्यान का आयोजन किया।

महमूद प्राचा ने अपने व्याख्यान में उनके द्वारा देश के सर्वोच्च न्यायालय और अनेकों प्रदेश के उच्च न्यायालयों में चुनाव आयोग और भाजपा की केंद्र सरकार के विरुद्ध दायर मुकदमों का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि ई वी एम के द्वारा चुनावों में की गई धांधली मात्र आरोप तक सीमित नहीं है, अपितु षडयंत्र पूर्वक नियोजित कार्यवाही है।

महमूद प्राचा ने कहा कि उनसे पहले भी ई वी एम के द्वारा की जा रही धांधली के विरुद्ध याचिका लगाते रहे हैं, किन्तु उनकी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज नहीं किया। चुनाव आयोग को बचाने के लिए सरकार द्वारा संसद में अध्यादेश लाने के बाबजूद ई वी एम के प्रयोग को हटा कर मतपत्रों से मतदान कराने की उनकी लड़ाई हर कीमत पर जारी रहेगी। उन्होंने अपील की कि जन सहयोग से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है। देश के अधिकांश विरोधी दल ई वी एम को हटाने की मुहिम में उनकी कोशिशों के साथ हैं। उन्हें इस दिशा में सफलता भी मिल रही है।

whatsapp image 2025 01 05 at 17.39.25
उन्होंने कहा कि कोटा आज शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, इस केन्द्र को कमजोर करने के लिए कोचिंग के बड़े केन्द्रों पर चुनाव के नाम पर अधिक से अधिक दबाब बनाया जा रहा है।

व्याख्यान सभा को स्थानीय लाजपत राय भवन में महमूद प्राचा के विचारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कोटा अंचल के नागरिक, शिक्षाविद और बुद्धिजीवी एकत्रित हुए। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजय चर्तुवेदी ने की तथा संयोजक यशवंत सिंह ने मुख्य अतिथि प्राचा का स्वागत किया। व्याख्यान सभा का संचालन साहित्यकार महेन्द्र नेह एवम् प्रोफेसर डॉ. संजय चावला ने किया। समिति के सदस्यों दुली चंद बोरदा,फतेह चन्द बगला एवम् मुहम्मद रिज़वान एवम् इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संयोजक विजय सिंह पालीवाल एवं जन नेत्री राखी गौतम ने जनतंत्र के पक्ष में अपने विचार रखे। लोकतंत्र बचाओ आंदोलन समिति के संयोजक रूपेश चड्ढा ने सभी उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

व्याख्यान की समाप्ति पर उपस्थित श्रोताओं की ओर से प्रश्नोत्तर काल में कुछ प्रश्न रखे गए, जिनके उत्तर देते समय महमूद प्राचा के सम्मान में बहुत उत्साह के साथ तालियां बजा कर उनके विचारों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments