कावाकरै में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू

-विष्णुदेव मंडल-

चेन्नई। महानगर में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। उत्तर चेन्नई के कावाकरै यातायात सिग्नल के नजदीक रानी सेंगुपति मैरिज हॉल परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में द्वितीय दुर्गा पूजा मनाने के लिए पंडाल बनाया जाएगा।
आगामी 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाली दुर्गा पूजा 22 सितंबर सोमवार सुबह 9:00 बजे से कलश यात्रा से शुरू की जाएगी। यह कलश यात्रा महज 1 किलोमीटर दूरी तक तय किया गया है जिसमें लगभग 101 महिलाएं शामिल होंगी।

बताते चलें कि नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्र में कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। भजन- कीर्तन डांडिया समेत अखंड रामायण वाचन आदि से कावाकरै के फिजाओ को धार्मिक बनाया जाएगा। 30 सितंबर को माता की चौकी प्रस्तुत की जाएगी जिसमें भजन गायिका तुलसी मानसी को आमंत्रित किया गया है।
वहीं 1 अक्टूबर को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति भजन मंडली द्वारा माता रानी के दरबार में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments