जेडीबी में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित

edfee624 89d9 4c40 97da 562773404798

कोटा। जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटा में आज पूर्व छात्रा संगठन एवं छात्रा परामर्श मानसिक स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वाधान में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। संगठन सचिव डॉक्टर प्राची दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर नीना विजयवर्गीय ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जल्दी से परिलक्षित नहीं होती परंतु उसका शीघ्र निदान आवश्यक है क्योंकि उसके कारण व्यक्ति अंदर से परेशान होता है और तनाव चिंता अवसाद जैसी बीमारियों से परेशान होकर अन्य बीमारियों के भी जाल में फंस जाता है। अतः मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है और सही समय पर डॉक्टर से सलाह ली जाए तो व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हो सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में छात्राओं के लिए अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज कार्यशाला में बताई गई बातें निश्चित ही छात्राओं के जीवन में उपयोगी मार्गदर्शक के रूप में परिलक्षित होंगी। कार्यक्रम का संचालन छात्रा परामर्श मानसिक स्वास्थ्य समिति प्रभारी डॉक्टर मनीषा शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। संगठन की अध्यक्ष डॉ संगीता सिंह,उपाध्यक्ष हंसा त्यागी परामर्शदात्री संध्या गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ प्राची दीक्षित ने विषय संयोजन करके कार्यशाला के महत्व को बताया और अतिथि परिचय कराया। इसके पश्चात प्रश्नोत्तरी काल में छात्राओं ने अपने संशय और प्रश्न विषय- विशेषज्ञ से पूछे और अपनी समस्याओं का निराकरण कराया। कार्यक्रम में डॉक्टर अहमद ,काउंसलर श्रीमती पारुल विजय , मनोवैज्ञानिक चक्षु शर्मा तथा तथा पूर्व छात्रा संगठन के विभिन्न पदाधिकारी डाॅ सुरभि श्रीवास्तव,डॉ. मौसमी मीणा डाॅ. निमिष कुमार,डाॅ. ममता ,डॉ विकास जांगिड़ , डॉ आरती शाह, विभिन्न संकाय सदस्यों सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी भाग लिया कार्यक्रम के अंत में संगठन अध्यक्षा डॉ संगीता सिंह ने कार्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत की तथा सभी का धन्यवाद दिया अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments