
-दुष्यंत सिंह गहलोत-
कोटा। राष्ट्रीय मेला दशहरा में रविवार को रात्रि 8 बजे से भजन संध्या आयोजित की जाएगी। जिसमें उड़ीसा की युवा गायिका अभिलिप्सा पांडा भजनों की प्रस्तुतियां देंगी।
21 वर्षीय पांडा उड़ीसा में देवगढ़ जिले के तेंतालबहल गांव की रहने वाली हैं। इनका सबसे फेमस गीत “हर हर शंभू शिव महादेवा” है। अभिलिप्सा पांडा ने एक धार्मिक म्यूजिक एल्बम “मंजिल केदारनाथ” से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने कईं अन्य गीत भी गाए हैं। इनका “हर हर महादेव शिव शंभू” नाम का गीत काफी प्रसिद्ध हुआ है। अभिलिप्सा पांडा का तेलुगु भाषा में एल्बम भी काफी फेमस है। उनके मंजिल केदारनाथ…, हर हर महादेव शिव शंभू…, शिव रुद्राष्टकम काफी पसंद किए गए हैं। इन्होंने उड़ीसा की मातृभाषा के अलावा हिंदी और तेलुगु भाषाओं में भी गाने गाए है। वायरल सॉन्ग हर हर शंभू.. की सफलता के बाद इसके कईं वर्जन बन चुके हैं।
इनके दादाजी हारमोनियम बजाते थे। उन्होंने अपने दादा जी से ही संगीत सीखना शुरू किया था।
अभिलिप्सा पांडा एक प्रसिद्ध सिंगर होने के साथ-साथ मार्शल आर्टिस्ट और डांसर भी हैं। ये मार्शल आर्टिस्ट में स्टेट लेवल की खिलाड़ी रह भी चुकी है। अभिलिप्सा पांडा अभी पढ़ाई कर रही हैं। अपनी पढ़ाई के साथ साथ वह गायन का भी लगातार अभ्यास करती हैं।

















