
-सावन कुमार टांक-

कोटा। अपर महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल शोभन चौधरी के द्वारा शुक्रवार माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक आर.आर. के. सिंह उपस्थित थे। चौधरी के द्वारा व्हील शाप में व्हील से पर किये जाने वाले विभिन्न आपरेशनों की बारीकी से जानकारी अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग मशीन, सीएनसी व्हील लेथ, सीएनसी एक्सल टर्निंग लेथ, व्हील प्रेस एवं एक्सल मेग्नाफ्लक्स क्रेक डिटेक्शन मशीन की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा सीटीआरबी शाप का सघन निरीक्षण करते हुए हाट एक्सल की रोकथाम किये जा रहे प्रयासों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली गई।
इसके बाद बाक्स शाप में एडॅाप्टर की ब्लू मेचिंग की जानकारी दी गई साथ ही साथ कारखाना के द्वारा 100 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से दौड़ने के लिए उपयुक्त बाक्सएन एचएम-2 वैगनों में किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई एवं यह बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 150 वैगन यातायात हेतु उपलब्ध कराने का लक्ष्य है जो पूर्ण कर दिया जायेगा, इसके कारण ट्रेनों की गति बढने से यातायात के समय में कमी एवं रेल राजस्व में वृद्धि हासिल की जा सकती है। यहाँ पर ट्रेन पार्टिंग के प्रकरणों में कमी के लिए आपरेटिंग हैण्डल को अनावश्यक रूप से उठने से रोकने के लिए किये जा रहे माडिफिकेशन की जानकारी भी दी गयी। यह माडिफिकेशन 28 फरवरी से कारखाने से निकलने वाली समस्त वैगनों में 100 प्रतिशत किया रहा है। कारखाने के द्वारा की जा रही मिगमेग वैल्डिंग तथा स्टेनलेस स्टील वैगनों की शीट कटिंग में प्रयोग किये जाने वाले प्लाजमा आर्क कटिंग का लाईव डेमो भी दिखाया गया। इस समस्त प्रयासों से सम्बंधित तकनीकी जानकारी भी श्री सुधीर सरवरिया मुख्य कारखाना प्रबंधक के द्वारा दी गई। इसके बाद श्री शोभन चौधरी के द्वारा बीटीपीएन- टेंक वैगन एवं बीटीपीजीएलएन-एलपीजी टेंक वैगन माडलों के उपर उसकी कार्य प्रणाली की जानकारी ली गई इसके बाद बुनियादी प्रशिक्षण केन्द्र में बोगी माउन्टेद ब्रेक सिस्टम की कार्य प्रणाली वर्किंग माडल पर प्रदर्शित की गई तथा रेल कौशल विकास योजना एवं प्रशिक्षण केन्द्र के द्वारा चलाये जा रहे अन्य प्रशिक्षण के सम्बंध में अन्य जानकारी प्रदान की गई।
विरासत हेरीटेज गार्डन में प्रदर्शित किये गये रेलवे के विरासत कोच, वैगनों, पुराने व्हील सेटों, बोगी एवं अन्य विरासत के बारे में प्रदर्शित की गई जानकारी को दिलचस्पी के साथ देखा। उनको रखी गयी रेल सामग्रियों एवं उपकरणों के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य कारखाना प्रबंधक के द्वारा सभा कक्ष में समस्त अधिकारियों का परिचय देकर कारखाना की परफार्मेंस के पर एक पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन दिया गया। जिसके उपरान्त अपर महाप्रबंधक महोदय के द्वारा कारखाना के द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं प्रगति के उपर संतोष व्यक्त किया गया तथा और सुधार हेतु अपने बहूमूल्य सुझाव भी दिये गये। उनके द्वारा अपने उदबोधन में अधिकारियों से यह अपेक्षा की गई कि वह निरन्तर अपनी स्किल को अपग्रेड करते रहेगे तथा आटोमेशन आदि के माध्यम से लागत को कम करने तथा उत्पादकता को बढ़ाने हेतु प्रयास करेंगे, जिससे की रेलवे की विश्सनीयता एवं सुरक्षित ट्रेन संचालन में और गुणवता प्राप्त की जा सकेगी।
इस अवसर पर उप मुख्य यात्रिक इंजी. प्रज्ञेष निम्बालकर, उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक जी.के.मीना, कारखाना प्रबन्धक, पुरूषोत्तम मीणा, सहायक कार्मिक अधिकारी एम.एल.मीना, उप मुख्य वित सलाहाकार, एच.एल.महावर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।