पेड़ों को काटा जाएगा तो जंगली जानवर भी बस्तियों में रहने के लिए आयेंगे

बारां। ” पेड़ों की कटाई से लगातार हमारा पर्यावरण सन्तुलन बिगड़ता जा रहा है। पेड़ों को काटा जाएगा तो जंगली जानवर भी बस्तियों में रहने के लिए आयेंगे। जंगली जानवर बस्तियों में रहने आयेंगे तो मनुष्यों के लिए पीड़ा दायक बात हो जाएगी। इस नाते मैं शाहबाद जंगल बचाने हेतु आप सभी से अनुरोध करता हूं।” ये विचार पर्यावरण संरक्षक 108 आचार्य मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ने शाहबाद जंगल बचाओ आंदोलन के समर्थन में व्यक्त किए।
कोटा में चातुर्मास कर रहे आचार्य मुनि प्रज्ञा सागर जी महाराज ने पूरे देश में एक करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। मुनि श्री के कोटा चातुर्मास की सूचना पर शाहबाद घाटी संरक्षण संघर्ष समिति बारां के सभी सदस्य कुंजबिहारी नागर सीनियर मेम्बर इंटेक बारां चैप्टर और राजेन्द्र कुमार जैन कोटा संभाग प्रभारी के नेतृत्व में कोटा प्रवास पर मुनि प्रज्ञा सागर जी से मुलाकात करने पहुंचे और उन्हें श्रीफल भेंट कर बारां आगमन का न्यौता दिया।
आचार्य मुनि प्रज्ञा सागर जी महाराज ने शाहबाद जंगल बचाओ आंदोलन को समर्थन देते हुए समिति को पर्यावरण संरक्षण के हित में जुटे रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments