
कोटा। गीता भवन में गुरुवार को रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा। नवरात्रि के क्रम में बुधवार को राम कथा वाचन में पंडित श्याम महाराज ने कहा कि अहंकार अच्छे-अच्छे भक्तों को विचलित कर देता है नारद जी जैसी हस्ती को भी एक बार अहंकार हो गया था तभी से उनके जीवन में भी गिरावट शुरू हो गई ।अहंकार मनुष्य का भयंकर शत्रु है। सभी लोगों को इससे बचना चाहिए रामचरितमानस भी हमें इसी प्रकार की शिक्षा देती है कथा के दौरान गीता भवन सत्संग आश्रम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल उपाध्यक्ष रामेश्वर विजय समाजसेवी गोविंद अग्रवाल आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कथा के संयोजक संजय गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को रामनवमी पर कथा का समापन होगा। एवं 10:00 से 12:00 बजे तक प्रातः पूर्णाहुति यज्ञ होगा तथा कथा का वचन 2:00 से 5:00 बजे तक होगा और इसी के साथ समापन होगा।

















