
-विष्णुदेव मंडल-
चेन्नई। सावन के पहले रविवार को तंडियारपेट स्थित अय्यप्पा स्वामी मंदिर परिसर में मैथिल परिवार चेन्नई के तत्वावधान में देवाधिदेव महादेव की रुद्राभिषेक किया गया।
देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक 2:00 बजे शुरू होकर 5 बजे संपन्न हुआ तत्पश्चात सुंदर काड पाठ किया गया। 7:30 बजे आरती की गई।
मैथिल परिवार के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा के अनुसार आधा दर्जन से भी अधिक पंडितों ने पूरे वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

जिनमें मैथिल परिवार के सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिए। श्रद्धालुओं के लिए प्रसादम की भी व्यवस्था की गई थी।

















