छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देने हेतु व्याख्यान का आयोजन

whatsapp image 2024 10 21 at 16.40.29

कोटा। राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा की महिला प्रकोष्ठ इकाई द्वारा सोमवार को राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के अंतर्गत महाविद्यालय में छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देने हेतु एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रोफेसर राजकुमार गर्ग ,आचार्य, लोक प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने देवनारायण स्कूटी योजना, कालीबाई योजना एवं मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना तथा स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना के बारे में विस्तार से बताया। प्रोफेसर गर्ग ने महिला दूरस्थ शिक्षा योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ दीपा चतुर्वेदी ,आचार्य ,अंग्रेजी विभाग द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पूनम मैंनी द्वारा किया गया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर सुनीता गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments