kota barish

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। कोटा जिले में अतिवर्षा के कारण आवासीय क्षेत्रों में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि जारी करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दीगोद तहसील में 276 आवासों एवं 57 केटलशेड में क्षति होने पर 55 लाख 200 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि जिले में अधिक वर्षा के कारण आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से कच्चे-पक्के मकानों को नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि दीगोद तहसील में सर्वे कराकर तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि स्वीकृत कर सीधे खातों में जमा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के निरंतर सम्पर्क में रहकर सहायता उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी रहेगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि तहसील पीपल्दा में 50 मकानों में घरेलू सामान कपड़े व बर्तन में क्षति होने के कारण प्रभावित परिवारों को एक लाख 90 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि 105 कच्चे मकानों आंशिक क्षति होने के कारण प्रभावित परिवारों को 3 लाख 36 हजार रूपये तथा 74 पक्के मकान में आंशिक क्षति होने पर 3 लाख 84 हजार 800 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि सर्वे में 45 कच्चे मकानों के पूर्ण क्षतिग्रस्त पाए जाने पर 42 लाख 79 हजार 500 रूपये एवं 2 पक्के मकानों में पूर्ण क्षति होने पर एक लाख 90 हजार 200 रूपये सहायता राशि स्वीकृत की है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 57 केटलशेड में क्षति होने के कारण प्रभावित परिवारों को एक लाख 19 हजार 700 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है तथा इस प्रकार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर 55 लाख 200 रूपये की सहायता राशि एसडीआरएफ नियमों के तहत कुल 276 आवासों एवं 57 केटलशेड के लिए स्वीकृत कर जारी की गई है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments