
– देवेंद्र यादव-

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस के बब्बर शेरों को जगा कर, भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ कर केंद्र की सत्ता में कांग्रेस की वापसी कराने के लिए मेहनत कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के अधिकांश अग्रिम संगठन अभी भी, कुंठित होकर अपने घरों में बैठे हुए हैं।
राहुल गांधी और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य कांग्रेस के सेवा दल को करना चाहिए मगर कांग्रेस के सेवा दल को देखे तो यह संगठन केवल राजस्थान में ही सक्रिय नजर आता है, बाकी राज्यों में सेवा दल के कार्यकर्ता कम ही दिखाई देते हैं। जब भी कांग्रेस को सेवा दल के कार्यकर्ताओं की जरूरत पड़ती है चाहे वह चुनाव हो या आंदोलन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के नेतृत्व में हमेशा हाजिर रहते हैं। राजस्थान में सेवादल इसलिए मजबूत है क्योंकि राजस्थान सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत स्वयं मजबूत है और पूरी ईमानदारी और वफादारी के साथ अपने नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति समर्पित हैं। उनका समर्पण सेवा दल के आम कार्यकर्ताओं के प्रति भी है इसलिए राजस्थान में अन्य राज्यों से ज्यादा मजबूत राजस्थान में है।
हेम सिंह शेखावत के नेतृत्व में राजस्थान में सेवा दल के कुछ ना कुछ कार्यक्रम हर महीने चलते रहते हैं। इस कारण राजस्थान की सेवादल सक्रिय नजर आती है।
राजस्थान सेवादल ने अगले 3 महीने के कार्यक्रम बनाकर घोषणा कर दी है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन 2 अक्टूबर से कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया के माध्यम से राजस्थान की भाजपा सरकार की नीतियों की जनता के बीच पोल खोलने का अभियान शुरू करेगी।
वहीं पूरे प्रदेश में सेवा दल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत राजस्थान में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए कैंप लगवा चुके हैं। इसी का परिणाम है कि राजस्थान में कांग्रेस सेवादल अन्य राज्यों से कहीं अधिक मजबूत है। पार्टी हाई कमान को चाहिए वह सेवा दल के ट्रेनिंग कैंपों को पूरे देश भर में चलाएं क्योंकि सेवा दल ट्रेनिंग कैंपों के कारण ही पूर्व में मजबूत रहता आया था। मगर अब सेवा दल में राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग कैंपों का अभाव दिखाई देता है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई सक्रिय और अनुभवी नेता हैं और उन्होंने सेवा दल को मजबूत करने के लिए अनेक कार्यक्रम भी किया जो सफल भी रहे। मगर उन्हें भी सेवादल में रहते हुए लंबा समय हो गया है और अब वह अपना पूरा ध्यान गुजरात में लगा रहे हैं जहां राहुल गांधी चाहते हैं भाजपा की सरकार को कांग्रेस उखाड़ कर अपनी वापसी करें। इसी अभियान में लाल जी देसाई गुजरात में लगे हुए हैं और उनका अभियान सफल होता हुआ भी नजर आ रहा है।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं। यह लेखक के निजी विचार हैं।)

















