कांग्रेसः युवा जोश और बुजुर्गों का आशीर्वाद, दोनों एक साथ !

whatsapp image 2023 09 24 at 07.41.01

-राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 ’

-देवेन्द्र यादव-

devendra yadav
देवेंद्र यादव

जयपुर में 23 सितंबर शनिवार के दिन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक विशेष नजारा देखने को मिला, जहां कांग्रेस के युवाओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एक साथ मिलकर हुंकार भरी। कांग्रेस के युवा और बुजुर्ग नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में एक स्वर में कांग्रेस को राजस्थान में लगातार दूसरी बार सत्ता में लाने का संकल्प लिया और कहा कि कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव को जीत कर इतिहास रचेगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में एक तरफ कांग्रेस के बुजुर्ग नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सीपी जोशी, मोहन प्रकाश मौजूद थे तो वहीं राहुल गांधी, गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह जैसे युवा नेता मौजूद थे जो यह बता रहे थे कि कांग्रेस प्रदेश में एकजुट है और एकजुट होकर कांग्रेस 2023 में चुनाव जीतकर 30 साल बाद नया इतिहास रचेगी।

whatsapp image 2023 09 24 at 07.41.06
भारतीय जनता पार्टी के नेता खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपनी चुनावी सभा में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहते आए हैं कि देश कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ने भाजपा के नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस मुगालते को तोड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन रखा जिसमें प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कांग्रेस का कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत होगी वही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस राजस्थान से भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।
कांग्रेस के विशाल सम्मेलन में पोलिंग बूथ से लेकर ब्लॉक जिला और प्रदेश स्तर के लाखों की संख्या में कार्य करता नजर आए। लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं को देख पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और खरगे गदगद नजर आए। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहा तो खरगे ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
यदि कार्यकर्ता सम्मेलन की बात करें तो इस सम्मेलन के माध्यम से अशोक गहलोत ने भाजपा को और कांग्रेस के भीतर उनके विरोधी नेताओं को जता दिया है कि प्रदेश का कांग्रेस जन अशोक गहलोत को कितना चाहता है।
अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाएं और नीतियां गहलोत के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकार में भागीदारी देने का ही परिणाम था कि कांग्रेस के सम्मेलन में लाखों की संख्या में प्रदेश भर का कार्यकर्ता उपस्थित रहा और संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता को राहत दी तो वही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सत्ता में भागीदारी देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर आश्वस्त थे कि राजस्थान में कांग्रेस लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है इसके लिए दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि संविधान की रक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दो। भाजपा को 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव में उखाड़ कर फेंक दो।
देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments