कांग्रेस को समझ आ गया मेरा ‘वोट मेरा अधिकार’ मिशन का महत्व!

whatsapp image 2025 03 06 at 11.16.02

-कांग्रेस पंजाब समेत पूरे देश में चलाएगी यह अभियान

-देवेंद्र यादव-

devendra yadav 1
देवेन्द्र यादव

कांग्रेस उत्तराखंड में मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान शुरू करने के बाद अब ऐसा ही अभियान पंजाब में भी शुरू करेगी। कांग्रेस को वोटर लिस्ट का महत्व समझ आ गया है। कांग्रेस उत्तराखंड और पंजाब सहित सारे देश में विशेष अभियान चलाकर वोटर लिस्ट में धांधली के प्रमाण जुटा कर, भाजपा सरकार को एक्सपोज करेगी और दोषियों को सजा दिलवाएगी।
कांग्रेस के ऊपर अक्सर आरोप लगते हैं कि उसके नेता केवल बातें करते हैं, गंभीरता से भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के बीच एक्सपोज नहीं करते हैं। उत्तराखंड से मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान छेड़ कर कांग्रेस ने संदेश दे दिया है कि अब भाजपा की गलत नीतियों को गंभीरता के साथ जनता के बीच जाकर उजागर करेगी। हालांकि यह कार्य कांग्रेस पहले से करती आई है। राहुल गांधी लगातार भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाते रहे हैं। मगर इसका असर जनता पर इसलिए नहीं हो रहा था क्योंकि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की बातो को जनता के बीच स्थाई रूप से नहीं पहुंचा पा रहे थे। राहुल गांधी के बयान के बाद जनता भूल जाती है कि राहुल गांधी ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ क्या बोला था।
2014 में कांग्रेस केंद्र की सत्ता से बाहर हुई। इसके बाद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों को लेकर जो भविष्यवाणियां की थी वह एक-एक कर सत्य साबित होती गई। 2014 से राहुल गांधी निरंतर भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे और बता रहे थे कि भाजपा की नीतियों के कारण देश और जनता को कितना नुकसान होगा लेकिन राहुल गांधी की इन बातों को देश की जनता के स्मरण में लंबे समय तक बनाए रखना और याद दिलाने के लिए कांग्रेस के स्वयंभू नेताओं ने कोई काम नहीं किया। बल्कि वह नेता अपनी राजनीतिक जमीन को बचाने में जुटे रहे। ना तो उन नेताओं के राजनीतिक जमीन बची और ना ही राहुल गांधी की बात आम जनता तक गंभीरता से पहुंची।
कांग्रेस को जरूरत है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल जैसे, सलाहकारों की जो जमीनी हकीकत को समझते हैं और हाई कमान को जमीनी हकीकत को समझाते हैं।
कांग्रेस का मेरा वोट मेरा अधिकार मिशन को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल काम करते नजर आ रहे हैं। यदि कांग्रेस का यह अभियान सफल हो जाता है तो मैंने कल भी अपने ब्लॉग में लिखा था आज फिर लिख रहा हूं 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बड़ी कामयाबी हासिल करेगी। देश में कांग्रेस का पारंपरिक वोट यूं ही कम नहीं हुआ है। इसके पीछे बड़ी राजनीतिक रणनीति है जो अब शायद कांग्रेस के समझ में आ गई है। कांग्रेस इस पर गंभीरता से कार्य करने में जुट गई है। इसका प्रमाण उत्तराखंड में तब नजर आया जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान के बारे मैं प्रेस को बताया।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं। यह लेखक के निजी विचार हैं)

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments