पहले सदस्यता अभियान, फिर अध्यक्ष का चुनाव

-नए साल में मिलेगा भाजपा को नया अध्यक्ष

-द ओपिनियन डेस्क-

भाजपा विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार और शनिवार दो दिन पार्टी नेताओं के साथ अगामी चुनाव से लेकर विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। पहले दिन उन्होंने पार्टी महासचिवों के साथ बात की। अगले दिन शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें नया सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया। लक्ष्य रखा गया 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का। इससे एक बात लगभग साफ लग रही है कि भाजपा फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति संभवतया न करे और सदस्यता अभियान के बाद पार्टी का नया अध्यक्ष चुना जाए। नड्डा का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। अब वे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ाए गए कार्यकाल के आधार पर कार्य कर रहे हैं। पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े को सदस्यता अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। तावडे को इसके अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश के अलावा गोवा, दमन दीव और दादर नगर हवेली का प्रभार सौंपा गया है । पार्टी सदस्यता अभियान का पहला चरण एक सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरा चरण अक्तूबर में शुरू होगा। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी मोर्चे को जोड़ा जाएगा। तवाडे के अलावा दुष्यंत गौतम को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा और ओडिशा, रेखा वर्मा को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख और चंडीगढ़, डी पुरंदेश्वरी को केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु, अरविंद मेनन को अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना, राजदीप रॉय को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड, विजया राहटकर को छत्तीसगढ़, कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई है। अब पार्टी पहले मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सदस्यता अभियान चलाएगी और संगठनात्मक चुनाव कराएगी। इसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments