सांसद बनते ही राजीव गांधी के सपने को साकार करने में जुटे किशोरी लाल !

whatsapp image 2024 07 05 at 09.45.18

-देवेन्द्र यादव-

devendra yadav
देवेंद्र यादव

राजीव गांधी ने अमेठी की जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल का निर्माण कराया था। 350 बिस्तर वाला यह अस्पताल एशिया का सबसे बड़ा ग्रामीण अस्पताल था। मायावती सरकार ने अमेठी के संजय गांधी अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित कर दिया था मगर भाजपा सरकार ने इस पर रोक लगा दी।
राज्य सरकार की रोक को हटवाने के लिए कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा सांसद के एल शर्मा के नेतृत्व में आंदोलन किया और अस्पताल को पुनः चालू करवाया।
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराया था।
अमेठी की जनता ने किशोरी लाल शर्मा पर भरोसा किया और किशोरी लाल शर्मा अमेठी की जनता के भरोसे पर खरे उतरे यह नजारा अमेठी की जनता ने शर्मा के जीतने के महज एक महीने बाद तब देखा जब उन्होंने संजय गांधी अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित बीमारियों की एक बड़ी यूनिट का उद्घाटन किया। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के मैनेजर रहे भोला पांडे ने बताया कि संजय गांधी अस्पताल अमेठी लोकसभा क्षेत्र का एकमात्र बड़ा अस्पताल है जहां मरीज का उचित इलाज होता है।

whatsapp image 2024 07 05 at 10.01.19
संजय गांधी अस्पताल में अमेठी ही नहीं बल्कि रायबरेली क्षेत्र से भी बीमार व्यक्ति अपना इलाज करवाने आते रहे हैं।
संजय गांधी अस्पताल अमेठी और रायबरेली की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे इस इस पर गांधी परिवार के लोकसभा प्रतिनिधि सांसद किशोरी लाल शर्मा की नजर रहती थी यही वजह है कि जब इस अस्पताल को बंद करने की राज्य सरकार की तरफ से खबर आई तब किशोरी लाल शर्मा ने आंदोलन किया और अस्पताल को बंद होने से रोका और अब अमेठी क्षेत्र के लिए उन्होंने इस अस्पताल में हृदय यूनिट का उद्घाटन कर एक बड़ी सौगात दी है।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं। यह लेखक के निजी विचार हैं)

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments