देवेंद्र बबली,अनूप धानक,आरती राव,श्रुति चौधरी,सुनीता दुग्गल को मिला टिकट

-रणजीत चौटाला का टिकट काट दिया

-राजेन्द्र सिंह जादौन-

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 67 प्रत्याशियो की पहली सूची में 17 विधायकों और 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट दिया गया है। पहली सूची में 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।एक मंत्री का टिकट कटा गया है। सांसद नवीन जिंदल परिवार को झटका दिया गया है।हिसार से मंत्री कमल गुप्ता को ही टिकट दिया है।
सीएम नायब सैनी करनाल की जगह कुरूक्षेत्र की लाडवा सीट से लड़ेंगे। भाजपा ने रानियां सीट से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का टिकट काट दिया है। अनिल विज को अंबाला कैंट से टिकट दिया है।
हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक फेज में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई थी।
हिसार से टिकट की दावेदारी जता रहे नवीन जिंदल परिवार को भी झटका दिया गया है। यहां से मौजूदा विधायक मंत्री कमल गुप्ता को फिर टिकट दी गई है।
3 दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा को कालका से उम्मीदवार बनाया गया है।स्थानीय नेताओं के विरोध के बावजूद रतिया सीट से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दियालोकसभा चुनाव में सिरसा से उनकी टिकट काट दी गई थी।
जजपा से आए पूर्व मंत्री अनूप धानक को उकलाना से टिकट दी गई है। तोशाम से कांग्रेस छोड़ भाजपा में आई किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। अटेली से केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को टिकट दी गई है।
जजपा छोड़ कांग्रेस की टिकट न मिलने पर भाजपा में आए पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को टोहाना से टिकट दी गई है।महम से भारतीय कबड्‌डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्‌डा को टिकट दी गई है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments