हरियाणा के लिए भाजपा ने जारी की 67 प्रत्याशियों की पहली सूची

nayab saini
मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए। फोटो सोशल मीडिया
-मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज अम्बाला कैंट से लडेंगे चुनाव

 

-राजेन्द्र सिंह जादौन-

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों और चर्चाओं के बड़े दौर के बाद आखिरकार बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने 67 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।इस सूची में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट से प्रत्याशी बनाया गया है।इसके साथ ही नायब सैनी के करनाल या लाडवा से चुनाव लड़ने को लेकर चला आ रहा अटकलों का और समाप्त हो गया।
पहली सूची में 67 नाम शामिल हैं। भाजपा की कोर कमेटी द्वारा मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है। भाजपा लंबे समय से उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें कर रही थी।
उम्मीदवारों की सूची को लेकर दिल्ली में बुधवार को भी अहम बैठक हुई। यह मीटिंग जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल थे।, केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी मीटिंग में आमंत्रित किया। जिसके कारण उन्हें अपने सभी कार्यक्रम रद करने पड़े। हालांकि, बाद में नायब सैनी का दिल्ली दौरा भी रद हो गया। केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव और मशवरे के बाद यह सूची आई।
पहली सूची में मंत्री कमल गुप्ता को हिसार और कंवर पाल गुर्जर को यमुनानगर के जगाधरी से प्रत्याशी घोषित किया है।राज्य में 2 कार्यकाल से भाजपा की सरकार चल रही है। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। तब मनोहर लाल खट्‌टर को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से चूक गई। भाजपा ने 10 सीट जीतने वाली जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन की सरकार बनाई। तब मनोहर लाल खट्‌टर मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बने।
साल 2024 में लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया। इसके बाद भाजपा ने मनोहर लाल को बदलकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया। लगातार 2 बार से सरकार बना रही भाजपा के सामने एंटी इनकंबेंसी की चुनौती है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments