भाजपा की रणनीति: मुख्यमंत्री पद के दावेदारों से ही कराया रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव

rekha

नई दिल्ली। क्या भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री तय करने के लिए राजस्थान वाला फार्मूला ही अपनाया। यदि जिस तरह मुख्यमंत्री के नाम का चयन किया गया उससे लगभग यही प्रतीत होता है। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की प्रबल दावेदार वसुंधरा राजे ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दी गई पर्ची को पढकर मुख्यमंत्री पद के लिए भजन लाल शर्मा के नाम की घोषणा की थी। दिल्ली में भी लगभग यही कहानी दोहराई गई। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के मुख्य दावेदार प्रवेश वर्मा ने ही रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्ताव रखा। जबकि रेखा गुप्ता के नाम के द्वितीय प्रस्ताव मुख्यमंत्री पद के अन्य प्रमुख दावेदार सतीश उपाध्याय और विजेन्द्र गुप्ता थे। यह भाजपा का दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

shah
सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह ममता बनर्जी के साथ देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री भी होंगी। इसके अलावा, रेखा गुप्ता वर्तमान में भाजपा शासित राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी।
पार्टी के एक नेता ने कहा, “मतदान के दिन शाम को चर्चा के दौरान रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रही थीं।” दिल्ली के नतीजों के बाद हुई बैठकों में लगातार उनके नाम का जिक्र किया गया। फ्रांस और अमेरिका की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री को इस बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बुधवार को बैठक के दौरान उनके नामांकन को अंतिम मंजूरी मिली। एक सूत्र ने कहा, “उनका (रेखा गुप्ता) नाम पार्टी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मंजूरी के लिए पेश किया गया। पर्यवेक्षकों ने प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता जैसे अन्य संभावित दावेदारों से अलग से सलाह ली और उन्हें राज्य को विकास के नए युग में ले जाने के लिए रेखा गुप्ता को चुनने के पार्टी के फैसले के बारे में बताया।” उन्होंने कहा कि गुप्ता एक संतुलित मंत्रिमंडल का नेतृत्व करेंगी, जिसमें पंजाबी, जाट, सिख, दलित और पूर्वांचली समूहों सहित विभिन्न समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

nadda

चुनावी राजनीति में पिछले एक दशक से महिलाओं को नए वोट बैंक के रूप में देखा जा रहा है।ऐसे में शायद भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के बीच संदेश देना चाहती है कि उसकी प्राथमिकता में वे हैं। ऐसे में रेखा गुप्ता को भाजपा ने मुख्यमंत्री के लिए चुना तो यह उसकी इसी रणनीति के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments