एआईएडीएमके का भाजपा से गठबंधन से इनकार

1500x500
photo social media

-चुनाव के समय ही करेंगे इस बारे में फैसला

चेन्नई। अन्नाद्रमुक एआईएडीएमके ने सोमवार को भाजपा के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार कर दिया है। एआईएडीएमके ने कहा कि कोई गठबंधन नहीं है और चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही किसी भी गठबंधन पर फैसला किया जाएगा। एआईएडीएमक की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई द्वारा सीवी षनमुगम और अन्य के बारे में कड़ी टिप्पणी करने के एक दिन बाद यह घोषणा सामने आई है।

अन्नाद्रमुक के संगठन सचिव डी जयकुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए, कहा कि अब भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं है। यह पार्टी ने फैसला किया है और इस निर्णय को सार्वजनिक कर रहे हैं।

अन्नाद्रमुक के संगठन सचिव डी जयकुमार ने कहा कि पार्टी अभी भाजपा के साथ गठबंधन में नहीं है। चुनाव की घोषणा होने पर ही गठबंधन पर फैसला किया जाएगा। अब बहुत हो गया। अगर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई हमारे नेताओं की आलोचना करना जारी रखते हैं, तो हम कड़ा जवाब देंगे।.
अन्नामलाई के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि भाजपा 2026 में अपने दम पर सत्ता में आएगी, जयकुमार ने कहा कि पहले ही अन्नामलाई ने अम्मा (जे जयललिता) की आलोचना की थी और अन्नाद्रमुक ने पार्टी बैठक में उनके खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था। बाद में वह मुकर गए और कहा कि उन्होंने जयललिता के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा। अन्नामलाई गठबंधन धर्म के खिलाफ विचार व्यक्त कर रहे हैं। अन्नाद्रमुक कैडर किसी भी समय इन टिप्पणियों को स्वीकार नहीं करेंगे। अन्नाद्रमुक नेता ने यह भी कहा कि अन्नामलाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अयोग्य हैं। वह हमेशा खुद को बीजेपी से ऊपर दिखाने के इच्छुक रहते हैं।

मुझे नहीं पता कि अन्नामलाई ने किस कारण से पुलिस की नौकरी छोड़ी। यह जानकारी करने पर ही पता चलेगा। लेकिन अन्नामलाई एक मतलबी सोच वाले व्यक्ति हैं। जयकुमार ने कहा कि अगर अन्नामलाई अकेले चुनाव लड़ते हैं, तो उन्हें नोटा से भी कम वोट मिलेंगे। हमने कई बार अन्नामलाई को चेतावनी दी है कि वे ऐसा न करें। बहुत हो गया। इसके बाद, एआईडीएमके की आईटी विंग के लोग अन्नामलाई की कड़ी आलोचना करेंगे।

जयकुमार ने यह भी रेखांकित किया कि भाजपा कैडर अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन जारी रखना चाहता है लेकिन अन्नामलाई को यह गठबंधन पसंद नहीं आया। अगर अन्नामलाई गठबंधन पार्टी के नेताओं के बारे में ऐसी टिप्पणियां करना जारी रखेंगे, तो चुनाव के दौरान अन्नाद्रमुक कैडर भाजपा कैडर के साथ कैसे काम करेगा? अन्नामलाई की इन सभी अवांछित टिप्पणियों को सहन करके अन्नाद्रमुक को भाजपा को आगे बढ़ाने की क्या आवश्यकता है? भाजपा तमिलनाडु में कोई फायदा नहीं उठा सकती है। तमिलनाडु में हम आपके वोट बैंक को जानते हैं। यहां अन्नाद्रमुक भाजपा की पहचान है

अन्नाद्रमुक नेता ने यह भी बताया कि इस मुद्दे को पहले ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ उठाया गया था और उनसे अन्नामलाई पर लगाम लगाने का अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद, अन्नामलाई अन्नाद्रमुक नेताओं की आलोचना करते रहते हैं और पार्टी कैडर इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments