प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा सांसद के तौर पर ली शपथ

untitled

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली। प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ लेने से पूर्व प्रियंका गांधी ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। वह अपनी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के साथ संसद पहुंचीं। उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी समारोह स्थल पर उनके साथ शामिल हुए। प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव में 4,10,931 मतों के प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल की। राहुल गांधी के यह सीट छोडने के बाद हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने त्रिकोणीय मुकाबले में सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को हराया। इस मुकाबले में भाजपा की नव्या हरिदास भी शामिल थीं। वायनाड सीट से पहले राहुल गांधी चुने गए थे। जिन्होंने इस साल के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश के रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने का विकल्प चुनने के बाद इसे खाली कर दिया था।

priyanka
प्रियंका गांधी वाड्रा अब संसद में गांधी परिवार की तीसरी सदस्य बन गई हैं। प्रियंका के अलावा उनकी मां, पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राज्यसभा सांसद हैं जबकि उनके भाई राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। जवाहर लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित के बाद पहली बार नेहरू-गांधी परिवार के भाई-बहन की एक और जोड़ी सदन में नजर आएगी। प्रियंका और राहुल के एक साथ सदन में बैठते ही एक और इतिहास दोहराया गया। 71 साल पहले 1953 तक जवाहर लाल नेहरू और विजयलक्ष्मी पंडित की भाई बहन की जोड़ी सदन में नजर आती थी। अब 71 साल बाद फिर से नेहरू-गांधी परिवार के भाई बहन साथ नजर आए।

 

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments