
-राजेश खंडेलवाल-

भरतपुर। कौन बनेगा करोडपति की 4 सदस्यीय टीम रविवार 10 सितंबर को एक बार फिर अपनाघर आश्रम भरतपुर में आई जहां उन्होंने अपनाघर आश्रम में शूटिंग की एवं जानकारी दी कि श्री अमिताभ बच्चन के मन में अपनाघर के लिए कुछ और ही चल रहा है।
उन्होंने बताया कि श्री अमिताभ बच्चन के 11 अक्टूबर को जन्मदिन की 80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम रखा गया है। जिसके तहत 10 सितंबर को केबीसी की टीम अपनाघर आश्रम पहुंची। केबीसी शूटिंग टीम के हैड प्रीतम सिंह बोहिर ने बताया कि देशभर से ऐसी 2 से 3 संस्थाएं चुनी गई जिनमें एक अपना घर भरतपुर है। सदी के महानायक बिग-बी के जन्मदिन के अवसर 11 अक्टूबर को चौनल सोनी लाइव पर प्रसारण किया जाएगा। एक बार फिर अपना घर की झलकियां केबीसी शो में देखने को मिलेंगी। शूटिंग के दौरान उनका फोकस इस बात पर रहा कि कौन बनेगा करोडपति मंे अपना घर की सेवाओं के प्रसारण से अपना घर की सेवओं पर क्या प्रभाव पडा तथा सदी के महानायाक के बारे में क्या सोचते हैं। शूटिंग के दौरान उन्होंने प्रभु प्रकल्प के अन्तर्गत सभी प्रकार के सदन कैफेटेरिया,थियेटर,शोपिंग सेन्टर एवं किचिन की वीडियो ग्राफी के साथ ही डा बीएम भारद्वाज एवं डा माधुरी भारद्वाज की अपना घर की कल्पनाओं तथा व्यवस्थाओं के साक्षात्कार की शूटिंग की। इस अवसार पर आश्रम के पदाधिकारी एवं सेवासाथियों ने भी शूटिंग में महानायक के लिए जन्मदिन की बधाई भी प्रेषित की।
ज्ञातव्य रहे कि 23 अक्टूबर 2019 को डॉ.बी.एम भारद्वाज दम्पति केबीसी पर आए थे और प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनकर 12.50 लाख रूपए जीते थे। इसके करीब 5-6 माह बाद अमिताभ बच्चन द्वारा अपने निजि कोष से अपनाघर आश्रम को 11 लाख रूपए और प्रभुजनों के लिए 1100 कुर्ते भी भेजे गए थे।
शूटिंग के दौरान टीम द्वारा भारद्वाज दम्पत्ति से जब केबीसी और अमिताभ बच्चन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज 2019 के बाद जो आश्रम का विस्तार हुआ है वह सब केबीसी में जाने के बाद उसे और गति मिल गई है। केबीसी पर देखने के बाद लोगों का सहयोग बढा है। यह देश से ही नहीं अब विदेशों से भी सेवाभावियों का जुडाव हुआ है।
बताते चले उस समय अपनाघर में 2500 प्रभुजन थे तथा आश्रम 30 बीघा में बना हुआ था एवं खर्चा 3.50 लाख रूपए प्रतिदिन था। लेकिन आज अपनाघर आश्रम में 5100 प्रभुजन है 100 बीघा में आश्रम का विस्तार है तथा 10.50 लाख रूपए प्रतिदिन का खर्चा है। तथा आश्रमों की संख्या भी बढकर 60 हो गई है। बताते चलें कि अपना घर कहीं चन्दा मांगने नहीं जाता सराकारी सहयोग भी नहीं मिलता रोज ठाकुर जी को चिठ्ठी लिखी जाती है उसी चिठ्ठी के लिए ठाकुर जी ने केबीसी के नायक अमिताभ बच्चन जी को अपना घर की बात कहने के लिए चुना होगा।
उस समय अपनाघर हिन्दुस्तान का अपनी श्रेणी का सबसे बडा आश्रम था तथा आज देश-दुनियां का सबसे बडा आश्रम बन चुका है।