
बारां। भारतीय सांस्कृतिक निधि वराह नगरी बारां अध्याय द्वारा देशभर के पर्यावरण विशेषज्ञों और पर्यावरण प्रेमियों को राष्ट्रीय वन नीति और राष्ट्रीय पर्यावरण नीति में समयानुसार आवश्यक परिवर्तन का मसौदा तैयार करने के उद्देश्य से साझा मंच प्रदान करने , चिन्तन, मनन हेतु आयोजित नेशनल एनवायरमेंट सिंपोजियम के सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक कार्यकर्ता आज बारां पहुंच रहे हैं।
भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक बारां के प्रवक्ता ने बताया कि दो दिवसीय नेशनल एनवायरमेंट सिंपोजियम में कुल दो दिनों में पांच सत्र होंगे। जिसमें उदघाटन और समापन सत्र के अलावा दो पत्रवाचन सत्र तथा एक समूह चर्चा सत्र होगा।
उदघाटन सत्र में इंटेक बारां चैप्टर द्वारा गंगोत्री गौमुख से रामेश्वर तक की पदयात्रा की उद्घोषणा इंटेक वाइस चेयरमैन प्रो. सुखदेव सिंह पंजाब द्वारा की जाएगी । देश भर के विभिन्न प्रांतों से गुजरने वाली इस पदयात्रा का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता और इंटेक बारां चैप्टर के सदस्य रोबिन सिंह करेंगे। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर बारां से पंचफल बोटनिकल गार्डन कुंजेड के लिए सभी सहभागी विरासत यात्रा के रूप में रवाना होंगे। जहां तृतीय सत्र और चतुर्थ सत्र का आयोजन होगा। तृतीय पत्रवाचन सत्र में कुंजबिहारी नंदवाना, सामाजिक कार्यकर्ता कोटा मुख्य अतिथि, डा. सुनील दुबे सदस्य आईसीयूएन वर्ल्ड कमीशन, देवेंद्र अदलक्खा सदस्य इंटेक कार्यकारिणी बारां, प्रो. नीतू तिवारी पटना बिहार विशिष्ट अतिथि के रूप् में सहभागिता करेगी। सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण विद एड. प्रशांत पाटनी शाहाबाद जंगलः वन्य जीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, आर्थिक महत्व और संरक्षण विषय पर पत्रवाचन करंेगे। इसी सत्र में छत्तीसगढ के सरायपाली अध्याय संयोजक यशवंत चौधरी का भारत में कम होती जा रही वनो की प्रतिशततता कारण और निवारण विषय पर पत्रवाचन होगा। इस सत्र में गुजरात के हेरिटेज क्यूरेटर और नेशनल गवर्निंग काउंसिल इंटेक नई दिल्ली रूजबेह उमरीगर अध्यक्षता करेंगे और यंग इंटेक बारां के सदस्य गौरव शर्मा सत्र का संचालन करेंगे।
चौथा सत्र मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और इंटेक नेचुरल हेरिटेज कमेटी नई दिल्ली के सदस्य नीरज जैन वर्धमान के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ होगा। जिसमें ठाकुर शेर सिंह हिमाचल प्रदेश, रणवीर सिंह रोहतक हरियाणा, डा. धर्मेंद्र कुमार शर्मा बारां विशिष्ट अतिथि होंगे। इस सत्र की अध्यक्षता राजस्थान ईयरबुक के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र राहुल द्वारा की जाएगी। इस सत्र का संचालन दिया फाउंडेशन के डा. मुकेश मीणा द्वारा किया जाएगा। .

















