कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा कोटा ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

img20250430100742
?????????????

कोटा। कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा कोटा की ओर से बुधवार 30 अप्रेल को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। दादाबाडी स्थित समाज के भवन में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर भगवान परशुराम की प्रतिमा का चरणामृत से स्नान कराया गया तथा मंत्रोच्चार से अभिषेक तथा आरती की गई।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के महासचिव सत्यप्रकाश पाण्डेय ने अभिषेक और पूजा में मंत्रोच्चार किया। पूर्व अध्यक्ष श्रीराम पाण्डेय ने वि​धि विधान से भगवान परशुराम की प्रतिमा की पूजा अर्चना और अभिषेक किया।

अध्यक्ष भुवनेश पाण्डेय ने भगवान परशुराम की आरती की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य डॉ एस के त्रिवेदी, अवधेश मिश्रा, पूर्व कोषाध्यक्ष आलोक मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments