प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंकित, आशीश, अंजु, अभिषेक टॉप चार

unnamed

-सार्वजनिक पुस्तकालय में साहित्य आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

कोटा। राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में संस्कृति, साहित्य,मीडिया फोरम के तत्वावधान में बुधवार को साहित्य और पर्यटन विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कॉलेज स्तर के कला वर्ग में अंकित बंसल, अभिशेषक मीना और विज्ञान वर्ग में आशीष सोनी एवम् अंजु सिंह टॉप चार घोषित किए गए। गुरुवार को घोषित परिणाम के उपरांत उपस्थिति 3 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ.दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि साहित्य और पर्यटन का महत्वपूर्ण अंतर्संबंध है। साहित्य सांस्कृतिक पर्यटन बन जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे कॉलेज स्तर के 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने कहा कि साहित्य हमें संस्कृति से जोड़ता हैं। इंटरनेट के युग में जरूरी है कि विद्यार्थी कालजई साहित्यकारों के साहित्य को पढ़ने में रुचि लेंगे तो वे अपनी संस्कृति और समाज को भी समझेंगे। प्रतियोगिता में साहित्य, संस्कृति, पर्यटन, भूगोल, धर्म, नदियों, रेगिस्तानों ,चित्रकला, इतिहास एवं पुरातत्व विषयों पर प्रश्न पूछे गए थे। सभी विद्यार्थियों में 30 अंकों में से 50 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। एक विद्यार्थी ने 26 अंक और तीन ने 25 अंक प्राप्त करने पर निर्णायक मंडल ने चारों को टॉप घोषित करने का निर्णय लिया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments